Posts

Showing posts with the label murder

बिहार के दरभंगा में 10 साल की बच्ची की हत्या के मामले में सात महिलाओं को उम्रकैद

Image
अदालत में आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद दोषी महिलाएं रोने लगीं. पटना: बिहार के दरभंगा में नवम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव कुमार सिंह की अदालत ने बुधवार को दस वर्षीय अबोध बालिका की निर्मम हत्या के जुर्म में सात महिलाओं को आजीवन सश्रम कारावास एवं अर्थदंड की सजा सुनाई है. हत्या की सभी अभियुक्तों के महिला होने के मद्देनजर अभियोजन पक्ष के संचालन का दायित्व महिला अपर लोक अभियोजक रेणु झा को सौंपा गया.  यह भी पढ़ें रेणु झा ने बताया  कि 12 सितम्बर 2009 को हायाघाट थाना क्षेत्र के छतौना गांव के योगेन्द्र यादव ने अपने गांव की ही गोतिया (रिश्तेदार) सात महिलाओं के विरुद्ध अपनी बेटी की हत्या की प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई थी. प्राथमिकी में अपनी दस वर्षीय पुत्री राजबंती को घेरकर लात-मुक्का एवं ठोस वस्तु से मारपीट करके जख्मी करने का आरोप लगाया गया था. मारपीट से अबोध बच्ची बेहोश हो गई थी. उसे बेहोशी की अवस्था में हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.  इस मामले में अदालत में सुनवाई शुरू हुई. अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक  रेणु झा ने हत्या के अभियुक्तों के ...

दिल्ली : पति से विवाद के बाद पत्नी ने तीन महीने की बेटी की गला दबाकर कर की हत्या, पति-पत्नी दोनों गिरफ्तार

Image
पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर माता-पिता दोनों को हिरासत में ले लिया है.  नई दिल्ली: दिल्ली के शालीमार बाग (Shalimar Bagh) में बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक मां ने अपनी ही बेटी का गला दबाकर हत्या (Murder) कर दीं. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद महिला ने कथित रूप से बेटी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. मामला हैदरपुर इलाके के गली नंबर 8 का है. जहां कारपेंटर का काम करने वाला संचित और उसकी पत्नी पिछले कुछ समय से किराए पर रह रहे हैं. यह भी पढ़ें शालीमार बाग थाना पुलिस (Police) मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार, 4 अप्रैल को शालीमार बाग में पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी.  इस सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. जहां पता चला कि 26 वर्षीय  अंजलि देवी ने अपनी बच्ची गला घोंटकर हत्या कर दी है.  पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर माता-पिता दोनों को हिरासत में ले लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. फिलहाल, बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर आरोप...

दिल्ली: होली पर तेज आवाज में संगीत बजाने पर विवाद, युवक की चाकू से गोदकर हत्या

Image
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली (West Delhi) के पंजाबी बाग इलाके में होली (Holi) पर तेज आवाज में संगीत बजाने को लेकर हुए झगड़े के दौरान 22 वर्षीय एक युवक की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या (Murder) कर दी गई. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. युवक और उसका भाई होली मनाने के लिए अपनी बहन के घर आए थे. इस दौरान कुछ पड़ोसियों ने उनपर हमला कर दिया, जिसमें युवक का भाई भी घायल हो गया. पूर्वी पंजाबी बाग के मनोहर पार्क इलाके में शुक्रवार अपराह्न 2 बजकर 42 मिनट पर हुई इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि पीड़ित मनोज और उसके भाई लक्ष्मी प्रसाद (20) को आचार्य बिक्षु अस्पताल पहुंचाया जा चुका है. यह भी पढ़ें पुलिस ने बताया कि मनोज को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि प्रसाद के सिर पर टांके लगे और इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई. अधिकारी ने कहा कि मनोज के शरीर पर चाकू के वार और सिर पर गंभीर चोट के निशान थे. पुलिस ने कहा कि घटना की प्रत्यक्षदर्शी मृतक की बहन खुशबू का बयान दर्ज किया गया है. उसने कहा है कि उ...

फरीदाबाद : युवक को लाठियों से पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

Image
आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच (Crime Branch) डीएलएफ की टीम ने 5 दिन पहले फरीदाबाद के थाना एनआईटी एरिया में हुई युवक की हत्या (Murder) के मामले में  दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस Police प्रवक्ता सूबे सिंह ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में नवीन और फारुख का नाम शामिल है. आरोपी फरीदाबाद के एसजीएम नगर के रहने वाले है.  गौरतलब है, दीपक के पिता मुकेश ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि मृतक दीपक और आरोपी नवीन दोस्त थे और एकसाथ मिलकर नशा किया करते थे. यह भी पढ़ें उन्होंने बताया कि मैनें अपने बेटे को समझाने की बहुत कोशिश की परंतु उसने उनकी नहीं मानी. 13 मार्च की शाम दीपक अपने घर पर यह कहकर गया था कि वह अपने दोस्तों से मिलने जा रहा है. काफी देर होने पर भी जब वह घर नहीं आया तो उसके परिजनों को उसकी चिंता होने लगी. अगले दिन उन्हें सूचना मिली कि दीपक आरोपी नवीन के चुबारे में मृत पड़ा हुआ है.  मृतक के परिजन जब नवीन के घर पहुंचे तो चुबारे के दीपक की लाश पड़ी हुई थी. दीपक के शरीर पर लाठी-डंडों की चोट के निशान थे और ...

दिल्ली के करोलबाग में लूट की वारदात, विरोध करने पर सिर पर पत्थर मारकर की हत्या, 2 गिरफ्तार

Image
दोनों आरोपियों विशाल गोस्वामी और मोहित गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया गया नई दिल्ली: दिल्ली के करोलबाग इलाके में एक शख्स की लूट के बाद पत्थर मारकर हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया है.  यह भी पढ़ें मध्य दिल्ली की डीसीपी श्वेता चौहान के मुताबिक, 19 फरवरी को रात लगभग 9 बजकर 45 मिनट पर करोलबाग थाने में सूचना मिली कि एक शख्स लहूलुहान हालात में सड़क पर पड़ा है. पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि फैज रोड के फुटपाथ के पास एक गली में एक बेहोश और घायल व्यक्ति खून से लथपथ पड़ा था, जिसके मुंह और सिर को कुचल दिया गया था. पास ही पत्थर और पत्थर के टुकड़े पड़े थे.  उन्होंने बताया कि बिना देर किए घायल को इलाज के लिए आरएमएल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. पीड़ित की पहचान 32 साल के रवि के रूप में हुई. रवि मलका गंज का रहने वाला था.  मृतक के पिता ने कहा कि उनके बेटे का बैग और मोबाइल फोन गायब है. मृतक करोल बाग में एक जूते की दुकान में काम करता था, मृतक की पत्नी और 3 साल का एक बच्चा है. पुलिस ने हत्या और लूट का क...

झारखंड : बोकारो में सोये हुए दो दुकानदार भाइयों की घातक हथियार से वार कर हत्या

Image
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच प्रारंभ कर दी है. बोकारो: झारखण्ड में बोकारो (Bokharo) जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिजुलिया गांव में मंगलवार की देर रात दुकान में सोये दो भाइयों को अज्ञात चोरों ने घातक हथियार से वार कर हत्या (Murder) कर दी. पुलिस (Police) ने इसकी जानकारी दी.  बोकारो में चास पुलिस उपाधीक्षक पुरषोत्तम सिंह ने बताया कि बिजुलिया गांव में दो भाई अरुण महथा (60) फटिक घेवर (50) बीती रात अपनी दुकान में सोये हुए थे दोनों की मौत मौके पर ही हो गयी . यह भी पढ़ें Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%9d%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%ac%e0%a5%8b%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8b-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%81/?feed_id=6537&_unique_id=61d89e5ce5b5b

यूपी : चुनाव प्रचार करके लौट रहे सपा नेता की गला रेतकर हत्या, पुलिस ने सुराग देने वाले को इनाम की घोषणा की

Image
प्रतीकात्‍मक फोटो बलरामपुर (उत्तर प्रदेश): Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के तुलसीपुर में बेखौफ बदमाशों ने एक सनसनीखेज घटना को अंजाम देते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के स्थानीय नेता एवं नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष की गला रेत कर हत्या कर दी. पुलिस ने इसकी जानकारी दी.इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया. हालात की गम्भीरता को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.पुलिस ने नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन फिरोज अहमद उर्फ पप्पू की अज्ञात हमलावरों द्वारा हत्या की घटना के संबंध में महत्त्वपूर्ण सुराग देने वाले व्यक्ति को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा. यह भी पढ़ें सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की देर रात तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष फिरोज (35) चुनाव प्रचार कर अपने घर लौट रहे थे. तभी घात लगाए बैठे बदमाशों ने तेज हथियार से उनका गला रेत दिया. उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में समर्थक और सपा नेताओं की भीड़ जुट गई. वारदात की जानकारी मिलते ही देवी पाटन म...

प्रेम प्रसंग के चलते नाबालिग चचेरी बहन के साथ ग्रेटर नोएडा आए युवक की हत्या, लड़की के भाई गिरफ्तार

प्रेम प्रसंग के चलते नाबालिग चचेरी बहन के साथ ग्रेटर नोएडा आए युवक की हत्या, लड़की के भाई गिरफ्तार