फ्लिपकार्ट का LEAP स्टार्टअप प्रोग्राम क्या है?
First Published: January 20, 2022 | Last Updated:January 20, 2022 लीप (LEAP) फ्लिपकार्ट का नया स्टार्टअप प्रोग्राम है। इसे लीप अहेड (Leap Ahead) भी कहा जाता है। इसका उद्देश्य भारत में स्टार्टअप्स की मदद करना है। इस लीप प्रोग्राम के तहत फ्लिपकार्ट दो प्रोग्राम लागू करेगा। वे FLIN और FLA हैं। FLIN का अर्थ Flipkart Leap Innovation Network है। FLA का अर्थ Flipkart Leap Ahead है। लीप (LEAP) यह अत्याधुनिक तकनीकों पर ध्यान केंद्रित करने वाले स्टार्ट अप में निवेश करेगा। साथ ही, यह उन स्टार्टअप्स में निवेश करेगा जो कंपनी के लिए प्राथमिकता वाली नवीन तकनीकों पर काम कर रहे हैं। चयनित स्टार्टअप फ्लिपकार्ट की टेक और उत्पाद टीमों के साथ काम करेंगे। यह प्रोग्राम फिनटेक, लॉजिस्टिक्स, सप्लाई चेन, अल्टरनेट कॉमर्स, एग्रीटेक, सोशल हेल्थ टेक, बी2बी और एडटेक में स्टार्ट अप की पहचान करेगा। 100 मिलियन डालर की योजना का हिस्सा लीप कार्यक्रम फ्लिपकार्ट के सीड-स्टेज निवेश का एक हिस्सा है। 2021 में, फ्लिपकार्ट ने भारतीय स्टार्ट अप के लिए सीड फंड के रूप में 100 मिलियन डालर की घ...