Posts

Showing posts with the label उद्यानकानाम

मुंबई में उद्यान का नामकरण टीपू सुलतान के नाम पर होने से राजनीति गर्म

Image
मुंबई में बीजेपी और बजरंग दल ने विरोध प्रदर्शन किया. मुंबई: मुंबई में टीपू सुलतान के नाम पर राजनीति गर्म है. मालाड से कांग्रेस विधायक और कैबिनेट मंत्री असलम शेख ने मालवणी के एक उद्यान का नाम टीपू सुल्तान के नाम रखा है जिसका आज उद्घाटन था. बीजेपी का कहना है कि हिंदुओं का नरसंहार करने वाले का नाम देना गलत है और वह यह किसी भी कीमत पर नहीं होने देगी. नाराज बीजेपी ने मोर्चा निकाला.  यह भी पढ़ें मालाड पश्चिम में मार्वे रोड पर हंगामा टीपू सुलतान को लेकर हुआ. बीजेपी और बजरंग दल का आरोप है कि कांग्रेस के स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री असलम शेख मालवणी में एक उद्यान को टीपू सुल्तान नाम देकर हिंदुओं का अपमान कर रहे हैं.  आज  आंदोलन की घोषणा की गई थी, हालांकि पुलिस ने मैदान से एक से डेढ़ किलोमीटर दूर ही सभी को रोक दिया. इस दौरान बीजेपी के सांसद गोपाल शेट्टी, विधायक अतुल भातखलकर और मुंबई बीजेपी अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा भी मौजूद थे. मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष मंगलप्रभात लोढ़ा ने कहा कि ऐसे व्यक्ति को जिसने लंबे समय तक हिंदुओं का मानमर्दन किया, उसके नाम पर अगर उद्यान का नाम दिया जाएगा तो ये हिन्दू सम...