Posts

Showing posts with the label BiharLegislativeCouncilElection2022

बिहार में नीतीश और बीजेपी ने एक दूसरे के उम्मीदवार को विधानपरिषद चुनाव में कैसे हराया

Image
Bihar MLC Election 2022 : बिहार विधानपरिषद चुनाव नतीजों को लेकर में बीजेपी-जेडीयू में खींचतान पटना: बिहार में सत्तारूढ़ एनडीए में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा. जेडीयू और बीजेपी विधानपरिषद चुनाव (Bihar MLC Election )  में  एक दूसरे पर उम्मीदवारों को हराने का आरोप लगा रहे हैं. सबसे पहले नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड जिसके 11 में से छह उम्मीदवार हारे, उसके अनुसार मधुबनी सीट पर भाजपा के भीतरघात के कारण पार्टी प्रत्याशी विनोद सिंह चौथे स्थान पर रहे क्योंकि यहां से बाग़ी सुमन महासेठ जो पिछले बार भाजपा के टिकट पर जीते थे, उनके ख़िलाफ़ ना भाजपा ने न कोई कार्रवाई की और महासेठ चुनाव प्रचार के दौरान ये कहते रहे कि वो जीत कर आख़िरकार भाजपा के पाले में ही जाएंगे. इसके बाद बेगूसराय सीट पर यही रोना भाजपा का है, इसके अनुसार उनके सिटिंग विधान पार्षद रजनीश कुमार कांग्रेस के राजीव कुमार से इसलिए हारे क्योंकि जनता दल यूनाइटेड के नेता और समर्थित वोटर का झुकाव इसलिए राजीव के तरफ़ था क्योंकि वो जनता दल यूनाइटेड के विधायक संजीव के भाई हैं. इसलिए वहां भीतरघात का शिकार भाजपा प्रत्याशी हुए.  यह भी पढ़ें वैसे ह...