Posts

Showing posts with the label YellowAlert

मुंबई में पड़ने वाली है भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Image
मंबुई में जारी की गई लू की चेतावनी मुंबई: मौसम विभाग ने मुंबई सहित कोंकण के सभी इलाको में लू चलने की चेतवानी दी है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पश्चिम गर्म और शुष्क हवा चलने से समुद्र की हवा देरी से चल रही है. इसलिए मुंबई सहित महाराष्ट्र के समुद्र किनारे के इलाको में लू चलने का अनुमान है. मौसम विभाग (Weather Department) ने जो अलर्ट जारी किया है, उसमें कहा कि 16 मार्च तक पालघर, ठाणे, मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी एवं सिंधुदुर्ग जिले में लू चलेगी.  यह भी पढ़ें मुंबई (Mumbai Heat Wave) स्थिति भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के प्रमुख जयंत सरकार ने कहा कि हमने महाराष्ट्र के कई जिलों में लू (Heat Wave) की चेतावनी जारी की है. यानी 15 मार्च से 16 मार्च के बीच कई जगहों पर भीषण गर्मी पड़ेगी. इस दौरान अगर सावधानी नहीं बरती गयी, तो लोग लू की चपेट में आ सकते हैं. मुंबई के आईएमडी (India Meteorological Department) प्रमुख डॉ. जयंत सरकार के अनुसार उत्तरी कोंकण के क्षेत्रों के लिए भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की गई है. ये भी पढ़ें: कौन होगा उत्तराखंड का अगला CM? सस्पेंस के बीच दि...

'येलो अलर्ट' पर दिल्ली : और सख्त किए गए कोरोना प्रतिबंध; जानें- क्या खुला रहेगा और क्या बंद

Image
नई दिल्ली: Delhi Coronavirus Updates: राजधानी दिल्ली में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने यहां येलो अलर्ट लागू कर दिया है. मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा की. मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में GRAP को लागू करने का निर्णय लिया गया है और इसके तहत येलो अलर्ट लागू होगा. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सख्ती बढ़ाई जा रही है.  दिल्ली में पहले ही नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान हो चुका है. अब सरकार ने एक बार फिर कई तरह के प्रतिबंधों का ऐलान कर दिया है.  क्या खुला रहेगा, क्या बंद दिल्ली में मंगलवार से येलो अलर्ट लागू हुआ है. शहर में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर कोरोना पाबंदियों को और सख्त किया जा रहा है. दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) ने औपचारिक आदेश जारी किया है. DDMA के आदेश के तहत अब दिल्ली में बहुत से प्रतिष्ठानों पर प्रतिबंध लगेगा. हालांकि, इंडस्ट्रीज़ खुली रहेंगी और निर्माण कार्य जारी रहेगा. दिल्ली में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगा रहेगा. नाइट कर्फ्...