Posts

Showing posts with the label weatherForecastUpdate

Weather Updates: तीन दिन बाद दिल्ली-NCR में फिर बारिश, गिरेगा पारा; 13 राज्यों में कोहरे का कहर

Image
Weather Forecast Update: दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड जारी नई दिल्ली: Weather Updates today: दिल्ली-NCR सहित पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. अगले तीन दिन बाद यानि 9 फरवरी को हल्की बारिश की संभावना है. इस वजह से तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है. यह भी पढ़ें अगले 4 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और ओडिशा में सुबह और रात में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है. वहीं अगले 2 दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, बिहार, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कई इलाके कोहरे की चपेट में रहेंगे.  मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज के साथ हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना है. पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश का अनुमान है. एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 06 और 07 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की वर्षा और बर्फबारी होने की संभाव...

Weather Updates: अभी कड़ाके की ठंड से नहीं मिलेगी राहत, अगले 24 घंटे में शीतलहर और बारिश से इन राज्यों में बढ़ेगी ठिठुरन

Image
Weather Updates today: दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी नई दिल्ली: Weather Updates today: दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर की संभावना है. वहीं अगले 2 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश और ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में भी शीतलहर का अनुमान है. अगले 48 घंटों के दौरान उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय और नागालैंड में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया रहेगा.  मौसम विभाग ने बताया कि 31 जनवरी और 01 फरवरी को सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और नागालैंड-मणिपुर-मिजोरम-त्रिपुरा में हल्का या मध्यम वर्षा होने की संभावना है.अगले 4 दिनों के दौरान तमिलनाडु और केरल में और अगले 48 घंटों के दौरान आंध्र प्रदेश में हल्की वर्षा का अनुमान है. अगले 5 दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और मुजफ्फराबाद में हल्की बारिश और बर्फबार...

शीतलहर से दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में ठिठुरन, अगले 4 दिनों में इन राज्यों में बारिश के आसार

Image
देश के अलग-अलग राज्यों में कड़ाके की ठंड जारी नई दिल्ली: Weather Forecast Today: दिल्‍ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले चार-पांच दिनों में देश के कई राज्यों में शीतलहर और कोहरे की स्थिति बनी रहेगी. आइएमडी ने बताया कि अगले दो दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में ठंड अभी और सताएगी. अगले दो दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में घना कोहरा छाया रहेगा. यही हाल दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान में रहने का अनुमान है . Uttar Pradesh | Thick layer of fog affects visibility in Lucknow. Visuals from this morning. pic.twitter.com/eDTGU9ekYk — ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 16, 2022 यह भी पढ़ें वहीं 17 जनवरी तक आंध्र प्रदेश और अगले चार से पांच दिनों के दौरान रायलसीमा, तमिलनाडु, केरल और माहे में हल्की या मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. 19 जनवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट बारिश हो सकती है. राजस्थान के कई हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप जा...