Posts

Showing posts with the label PMModiRally

आज वोटिंग के बाद खत्म हो जाएगा यूपी का चुनावी रण, 54 सीटों पर कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर; 10 बड़ी बातें

Image
यूपी के 9 जिलों की 54 सीटों पर चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के तहत मतदान. लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी समेत उत्तर प्रदेश के 9 जिलों की 54 विधानसभा सीट पर चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के तहत आज (सोमवार) को मतदान हो रहा है. प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ल ने रविवार को बताया कि सातवें चरण में वाराणसी, चंदौली, भदोही, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़ और जौनपुर जिलों के 54 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान सोमवार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा. मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. आइए जानते हैं सातवें और अंतिम चरण के मतदान से जुड़ी 10 बड़ी बातें: 10 बड़ी बातें निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ल ने बताया कि इस चरण में कुल 613 उम्मीदवार मैदान में हैं. सातवें चरण की 54 सीट में से 11 अनुसूचित जाति के लिए और दो अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं. सातवें चरण में लगभग 2.06 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. उल्लेखनीय है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में...

'आपको पद छोड़ देना चाहिए' : पीएम की सुरक्षा चूक पर कैप्टन अमरिंदर का सीएम चन्नी पर निशाना

Image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक जाने के लिए बठिंडा पहुंचे थे चंडीगढ़: पंजाब यात्रा पर बुधवार को बठिंडा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की सुरक्षा में 'चूक' का बड़ा मामला सामने आया है. जिसके बाद पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर लगातार निशाना साधा जा रहा है. इस बीच पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर पंजाब सरकार और सीएम चरणजीत चन्नी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, "पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह फेल, खासकर पंजाब, सीएम और एचएम. जब आप देश के प्रधानमंत्री को सुगम मार्ग प्रदान नहीं कर सकते हैं और वह भी पाकिस्तान की सीमा से सिर्फ 10 किमी दूर. ऐसे में आपको पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है और आपको पद छोड़ देना चाहिए! यह भी पढ़ें बठिंडा में फ्लाईओवर पर 15-20 मिनट फंसे रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारी सुरक्षा चूक : केंद्र Complete failure of law and order in Punjab, CM and HM Punjab, in particular. When you cannot provide smooth passage to the Prime Minister of the country and tha...

जिस यूपी को अवैध हथियारों के गैंग के लिए बदनाम किया गया, अब वही डिफेंस कॉरिडोर बना रहा है : पीएम मोदी

Image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर नगर के निराला नगर में जनसभा को संबोधित किया. कानपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश में विकास का श्रेय भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन (केंद्र व राज्य) की सरकार को देते हुए कहा कि जिस उत्तर प्रदेश (यूपी) को हथियारबंद गिरोहों के लिए बदनाम किया गया, वही आज सुरक्षा के लिए रक्षा गलियारा बना रहा है. कानपुर में मेट्रो रेल परियोजना और ऊर्जा ईंधन को समर्पित बीना-पनकी पाइपलाइन परियोजना की शुरुआत करने के बाद कानपुर नगर के निराला नगर स्थित रेलवे ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ''जिस यूपी को कभी अवैध हथियारों वाले गैंग के लिए बदनाम किया गया था, वही उत्तर प्रदेश, देश की सुरक्षा के लिए डिफेंस कॉरिडोर बना रहा है, इसलिए यूपी के लोग कह रहे हैं फर्क साफ है.'' यह भी पढ़ें केंद्र और राज्‍य सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''ये फर्क योजनाओं और परियोजनाओं का ही नहीं बल्कि काम करने के तरीके का भी है.'' उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यकाल में कानून-व्यव...