Posts

Showing posts with the label ingenuityhelicopternasa

भयंकर ठंड और खराब सेंसर के साथ NASA के हेलीकॉप्‍टर ने मंगल ग्रह पर पूरी की 29वीं उड़ान

Image
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) का इन्जनूअटी (Ingenuity) हेलीकॉप्टर मंगल ग्रह पर जीवन के निशान ढूंढने का काम कर रहा है। कुछ समय पहले इसने वहां की विषम परिस्थितियों में 25वीं उड़ान भरी थी। नासा का यह ड्रोन नुमा हेलीकॉप्‍टर अब अपनी 29वीं उड़ान पूरी कर चुका है। यह उड़ान ग्रह पर बढ़ती ठंड के बीच पूरी हुई है, जिससे इस हेलीकॉप्‍टर के नेविगेशन सेंसर भी काम नहीं कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, 29वीं उड़ान में इस हेलीकॉप्‍टर ने 66.6 सेकंड में 179 मीटर की दूरी तय की और 5.5 मीटर प्रति सेकंड की गति से यात्रा की। हालांकि इस मिशन से जुड़ी टीम का कहना है कि मंगल ग्रह के जेजेरो क्रेटर रीजन में हेलीकॉप्‍टर के लिए स्थिति बेहद चुनौतीपूर्ण हो गई है। तापमान में गिरावट इसके उपकरणों की मुश्किल बढ़ा रही है।  हेलीकॉप्‍टर के लिए उसके नेव‍िगेशन सेंसर बहुत महत्‍वपूर्ण होते हैं। गौर करने वाली बात यह है कि Ingenuity के नेविगेशन सेंसर लगभग एक सप्ताह पहले खराब हो गए थे। Ingenuity को इस ग्रह पर सिर्फ 5 फ्लाइट के लिए बनाया गया था, वह भी गर्मी के मौसम में। लेकिन नासा के इस हेलीकॉप्‍टर ने अपनी क्षमता से काफी ज्‍य...

मंगल पर आई सर्दी, -80 डिग्री की गला देने वाली ठंड में नासा के Ingenuity हेलिकॉप्टर का सेंसर खराब

Image
मंगल ग्रह की सतह को टटोल रहे नासा के Ingenuity हेलिकॉप्टर के सामने एक समस्या खड़ी हो गई है। इसका एक सेंसर खराब हो गया है जिससे ऑपरेशन में खलल पैदा हो गया है। इस हेलिकॉप्टर के चीफ पायलेट ने बताया कि मंगल के चुनौतीपूर्ण वातावरण में हेलिकॉप्टर का सेंसर खराब हो गया है और उसके ठीक हुए बिना मिशन में आगे बढ़ना मुश्किल होगा।  NASA के मंगल मिशन पर गए Ingenuity हेलिकॉप्टर ने पिछले दिनों मंगल पर अपनी उड़ान की एक वीडियो भेजी थी जिसे नासा ने शेयर भी किया था। हेलिकॉप्टर ने मंगल की सतह का अद्भभुत नजारा दिखाया था। अब हेलिकॉप्टर के चीफ पायलेट Havard Grip ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि इसका सेंसर खराब हो गया है। इसे इनक्लिनोमीटर (inclinometer) कहा जाता है। इसे ठीक करने के लिए एक कम्प्यूटर पैच की जरूरत होगी।  Ingenuity हेलिकॉप्टर मंगल पर फरवरी 2021 से गया हुआ है जिसके साथ नासा का पर्सेवरेंस रोवर भी है। तब से लेकर अब तक इसने मंगल की सतह पर 28 उड़ानें भरी हैं, जबकि इससे कम उड़ानें ही धरती से प्लान करके भेजा गया था। नासा को इसे भेजने के पीछे पहला मकसद ये जानना था कि क्या कोई हेलिकॉप्टर मंगल...

NASA के हेलीकॉप्टर ने मंगल ग्रह पर 25वीं उड़ान भर तोडा रिकॉर्ड, देखें वीडियो

Image
NASA का Ingenuity हेलीकॉप्टर मंगल ग्रह पर प्राचीन जीवन के निशान ढूंढने का काम कर रहा है और अब इसने कमजोर वातावरण में 25 उड़ानें भरने का रिकॉर्ड बनाया है। इंजीनियरों ने इस छोटे हेलीकॉप्टर को अपने साथी पर्सवेरेंस रोवर के साथ वन-वे ट्रिप पर भेजा जब पहली बार भेजा था, तो केवल पांच उड़ानों की प्लानिंग की थी, लेकिन Ingenuity ने अपनी 25वीं उड़ान भरके नया कीर्तिमान हासिल किया है। 8 अप्रैल को जब फ्लाइट ने उड़ान भरी, तो हेलीकॉप्टर ने पहले से कहीं ज्यादा तेज उड़ान भरी। इसने दूरी और स्पीड दोनों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। हेलीकॉप्टर 704 मीटर ऊंचा और 5.5 मीटर प्रति सेकंड की स्पीड से उड़ा। Ingenuity के ब्लैक-एंड-व्हाइट नेविगेशन कैमरे ने उड़ान के दौरान कुछ लुभावनी तस्वीरें भी कैप्चर की। नासा के इंजीनियरों ने उन्हें एक वीडियो में एक साथ जोड़ दिया है, जिसमें मंगल ग्रह के आसपास का दृश्य दिखाया गया है। Ingenuity ने 25वीं उड़ान के बाद से कुछ और उड़ानें भरी हैं। नासा ने कहा कि यह फिलहाल अपनी 29वीं उड़ान की तैयारी कर रहा है। Ingenuity टीम के प्रमुख Teddy Tzanetos ने कहा कि हेलीकॉप्टर के नेविगेशन कैमरे ने उन्हें...

NASA के Ingenuity हेलीकॉप्टर ने मंगल पर भरी 25वीं उड़ान, देखें दूसरी दुनिया का अद्भुत नजारा!

Image
अगर आप भी दूसरी दुनिया देखने में दिलचस्पी रखते हैं तो दिल थाम लीजिए! NASA के Ingenuity हेलीकॉप्टर ने मंगल ग्रह पर उड़ान भरने का एक और कारनामा रचा है और फुटेज धरतीवासियों के लिए भेजी है। यह Ingenuity हेलीकॉप्टर की मंगल पर 25वीं उड़ान थी। नासा ने इसका वीडियो जारी किया है। नासा ने कहा है कि यह हेलीकॉप्टर की अब तक की सबसे लंबी और सबसे तेज उड़ान थी।   18 अप्रैल को NASA का मार्स हेलिकॉप्टर इंजेन्यूटि फिर मंगल पर उड़ा। इसने 19km/h की स्पीड से 2310 फीट (704 मीटर) की दूरी तय की। नासा ने एक दिन पहले इस वीडियो को जारी किया है जिसमें इसके मंगल हेलीकॉप्टर की उड़ान का रोंगटे खड़े करने वाला नजारा दिखाया गया है। फिलहाल नासा की टीम अब इसकी 29वीं उड़ान के लिए तैयारी कर रही है। सदर्न कैलिफॉर्निया में नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेट्ररी में इन्जेन्यूटि टीम के हेड टेडी जानेटोस ने एक बयान में कहा, "इन्जेन्यूटि हेलिकॉप्टर के नीचे लगे नेविगेशन कैमरा ने सांस थामने वाला नजारा दिखाया, कि मंगल की सतह से 33 फीट ऊपर 19 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उड़ना कैसा लगता है।" वीडियो अपने आप बहुत अद्भुत है। ...

मंगल ग्रह पर ‘दूसरी दुनिया’ का मलबा! जानें नासा के Ingenuity हेलीकॉप्‍टर को क्‍या मिला

Image
मंगल ग्रह (Mars) पर जीवन के संकेत तलाशने के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने पर्सवेरेंस रोवर  (Perseverance rover) को भेजा है। पिछले साल फरवरी में मंगल ग्रह की सतह पर पर्सवेरेंस रोवर के उतरने के दौरान उसका एक कॉम्‍पोनेंट (बैकशेल) अलग हो गया था। इसकी तस्‍वीर सामने आई है। पिछले हफ्ते अपनी 26वीं उड़ान के दौरान Ingenuity ने हवा में 159 सेकंड के दौरान 1,181 फीट की दूरी तय करते हुए 10 तस्वीरें लीं। इनमें उस कॉम्‍पोनेंट (बैकशेल) या लैंडिंग कैप्सूल के टॉप हाफ हिस्से को भी दिखाया गया है। रोवर के पैराशूट और बैकशेल 1.3 मील की ऊंचाई पर रोवर से अलग हो गए थे। वह रोवर से उत्तर-पश्चिम में एक मील से अधिक दूर लैंड हुए थे।  लगभग 15 फीट व्यास वाला बैकशेल लगभग 78 मील प्रति घंटे की रफ्तार से जमीन से टकराया और बिखर गया। वहीं, पैराशूट अपनी जगह पर बरकरार लगता है। नासा के इंजीनियरों ने इन तस्‍वीरों को टटोलना शुरू कर दिया है। पर्सवेरेंस के पैराशूट सिस्‍टम पर काम करने वाले इंजीनियर इयान क्‍लार्क कहते हैं कि एक तस्वीर एक हजार शब्‍दों के बराबर है।  बैकशेल के अवशेषों की स्‍टडी करने से नासा को उसके अगल...