भारत सीमा पार से हमलों को लेकर आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई से नहीं हिचकेगा : राजनाथ सिंह
Defense Minister राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी गुवाहाटी: भारत ने सीमापार आतंकवाद को लेकर एक बार फिर पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी है. असम दौरे पर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत सीमा पार से आतंकवादियों (cross border attacks) के खिलाफ सख्त कदम उठाने से जरा भी नहीं हिचकिचाएगा. राजनाथ ने कहा कि भारत यह संदेश देने में सफल रहा है कि आतंकवाद से सख्ती से निपटा जाएगा. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यह भी बताया कि बांग्लादेश से घुसपैठ लगभग बंद हो गई है, देश की पूर्वी सीमा पर शांति और स्थिरता है. राजनाथ ने यह संदेश ऐसे वक्त दिया है, जब एक दिन पहले जम्मू के सुजवां में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया गया है. साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रविवार को जम्मू दौरा होने वाला है. रक्षा मंत्री ने गुवाहाटी में श्रीमंत शंकरदेव कालक्षेत्र पुरस्कार समारोह में शिरकत की. इस देश को सुरक्षित रखने का कार्य अगर हमारे सीमा के सैनिक कर रहे हैं, तो इसकी एकता, अखंडता और भाईचारे को बरकरार रखना हमारी जिम्मेदारी है। हमारे देश में हमेशा अमन-चैन बना रहे, आपसी सौहार्द बना रहे और हम लगातार ...