Posts

Showing posts with the label Pakistannews

जुमे की नमाज़ के दौरान पाकिस्तान के पेशावर की मस्जिद में धमाका, 57 की मौत, 200 से अधिक ज़ख्मी

Image
Pakistan Mosque Blast : मस्जिद में हुए धमाके में कम से कम 30 लोगों की मौत हुई है (प्रतीकात्‍मक फोटो) पेशावर : पाकिस्‍तान के पेशावर शहर में शुक्रवार की नमाज के दौरान एक मस्जिद में विस्‍फोट से कम से कम 57 लोगों की मौत हो गई जबकि 200 से अधिक घायल हो गए. एक बचाव अधिकारी ने बताया कि धमाका किस्‍सा ख्‍वानी बाजार क्षेत्र की जामिया मस्जिद में उस समय हुआ जब लोग शुक्रवार  की नमाज अदा कर रहे थे. अधिकारियों के मुताबिक, घायलों में 10 की हालत गंभीर है.  यह भी पढ़ें एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्‍पताल में शिफ्ट किया जा रहा है. हम ब्‍लास्‍ट की प्रकृति में बारे मे जांच कर रहे हैं लेकिन प्रथम दृष्‍टया लगता है कि यह आत्‍मघाती हमला था. पेशावर की लेड़ी रीडिंग हॉस्पिटल के प्रवक्‍ता मोहम्‍मद असीम खान ने मौतों की पुष्टि करते हुएकहा, 'हमने अस्‍पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी है.' Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%9c%e0%a5%81%e0%a4%ae%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%bc-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a5%8c%e0%a4%b0%e0%a4%be%e...

पाकिस्तान ने गणतंत्र दिवस से पहले रिहा किए 20 भारतीय, 568 मछुआरे अब भी पाकिस्तानी क़ैद में

Image
वाघा बॉर्डर से भारत वापस आएंगे पाकिस्तान द्वारा रिहा किए गए 20 मछुआरे (प्रतीकात्मक तस्वीर) इस्लामाबाद : पाकिस्तान (Pakistan) की समुद्री सीमा में कथित रूप से प्रवेश करने के कारण गिरफ्तार किए गए 20 भारतीय मछुआरों (Indian Fishermen) को पाकिस्तान सोमवार को वाघा बॉर्डर (Wagah Border) के जरिए भारत को सौंपेगा. पाकिस्तान के एक वरिष्ठ कारागार अधिकारी ने यह जानकारी दी. कराची की लांडी जेल में रखे गए मछुआरों को मानवीय आधार पर भारत के गणतंत्र दिवस से पहले रविवार को रिहा कर दिया गया. रिहा किए गए इन मछुआरों को पाकिस्तानी जलक्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने और बिना अनुमति मछलियां पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. उन्हें सामाज कल्याण के लिए काम करने वाले संगठन ‘ईधी फाउंडेशन' ने सड़क मार्ग से लाहौर तक पहुंचाया. यह भी पढ़ें पाकिस्तान की जेल में चार साल तक रहे मछुआरे भावेश भीका ने कहा कि वह जिस नौका पर सवार था, वह रात में बहकर पाकिस्तानी जलक्षेत्र में आ गई थी. उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास यह जानने का कोई तरीका नहीं है कि हमने आपकी सीमा का उल्लंघन किया है.'' यह भी पढ़ें: ‘बजरंगी भाईजा...