Sri Lanka: राष्ट्रपति राजपक्षे आखिरकार अल्पसंख्यक तमिल नेताओं से मिले, प्रदर्शनों के बाद आया यह पहला मौका
Sri Lanka में तमिल अल्पसंख्यकों के अधिकार एक बड़ा मुद्दा हैं ( File Photo) कोलंबो: श्रीलंका (Sri Lanka) के सबसे प्रमुख तमिल राजनीतिक समूह (Tamil Political Group) के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के करीब दो साल बाद गोटबाया राजपक्षे ( gotabaya rajapaksa) ने पहली बार शुक्रवार को टीएनए (TNA) के नेताओं से मुलाकात की. राजपक्षे के नवंबर, 2019 में पदभार संभालने के बाद उनके और तमिल नेशनल एलायंस (TNA) के बीच नवंबर, 2019 से ही मुलाकात संभव नहीं हो पा रही है.राष्ट्रपति से मिलने और द्वीपीय देश के उत्तरी तथा पूर्वी हिस्सों में तमिल लोगों के समक्ष आ रही समस्याओं पर चर्चा करने के लक्ष्य से टीएनए के सांसदों के एक समूहों ने पिछले महीने राष्ट्रपति सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया था. यह भी पढ़ें नवंबर, 2019 में राजपक्षे के राष्ट्रपति बनने के बाद टीएनए ने कई बार राष्ट्रपति से मिलने का वक्त मांगा, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी. कम से कम दो अवसरों पर अंतिम समय में बिना कारण बताए मुलाकात रद्द कर दी गई, और तमिल नेताओं को मजबूरन प्रदर्शन करना पड़ा. टीएनए चाहता है कि संविधान का 13वां संशोधन ...