Posts

Showing posts with the label IndiaResuemIndianStudebtRescufromUkraine

यूक्रेन में फंसे 240 भारतीयों को लेकर बुडापेस्ट से दिल्ली पहुंचा तीसरा विमान

Image
नई दिल्ली: यूक्रेन में फंसे 240 भारतीय नागरिकों को लेकर बुडापेस्ट से तीसरी फ्लाइट भी रविवार तड़के दिल्ली हवाई अड्डे पर उतर चुकी है. यूक्रेन और रूस के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. युद्ध के चौथे दिन भी लगातार हमले होते रहे. ऐसे में भारत यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वहां से निकालने की पूरी कोशिश कर रहा है. शनिवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार ने इस मिशन का नाम ऑपरेशन गंगा रखा है.  यह भी पढ़ें इससे पहले आज सुबह ही रोमानिया की राजधानी से यूक्रेन में फंसे 250 भारतीय नागरिकों को लेकर एयर इंडिया की दूसरी निकासी उड़ान रविवार को तड़के दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरी थी. जहां मौजूद नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हवाई अड्डे पर यूक्रेन से आए लोगों का गुलाब देकर स्वागत किया. भारत ने शनिवार को यूक्रेन में रूसी सैन्य हमले के बीच फंसे अपने नागरिकों को निकालने की शुरुआत की. पहली उड़ान, एआई 1944 शाम को बुखारेस्ट से 219 लोगों को लेकर मुंबई आई. दूसरी उड़ान दिल्ली पहुंची. एयर इंडिया ने ने ट्विटर पर सिंधिया की हवाई अड्डे पर निकासी की तस्वीरें साझा कीं. एय...