ममता बनर्जी और उनके भतीजे के बीच तल्ख होते रिश्ते! बीच में फंसे चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के साथ रिश्ते तल्ख होते नजर आ रहे हैं. साथ ही चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ उनके 'रिश्तों' में कड़वाहट का मुद्दा पहले ही खबरों में बना हुआ है. इस बीच ममता ने शनिवार को पार्टी की एक बैठक बुलाई है. प्रशांत के ग्रुप I-PAC और तृणमूल कांग्रेस के रिश्तों में तल्खी और ममता और उनके भतीजे के बीच मतभेद की रिपोर्टों के बीच यह बैठक आयोजित की जा रही है. बता दें प्रशांत किशोर, पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस की धमाकेदार जीत के रणनीतिकार थे. यह भी पढ़ें माना जा रहा है कि ये बैठक अभिषेक बनर्जी की ओर से पार्टी में 'वन मैन, वन पोस्ट' की पॉलिसी को बढ़ावा दिए जाने की कोशिश को लेकर हो रही है. अभिषेक बनर्जी के इस मोटिव को लेकर पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं में असंतुष्टि है, ऐसे नेता जिनके पास पार्टी में कई पोस्ट रहे हैं. हालांकि, कई मानते हैं कि ये ममता और उनके महत्वाकांक्षी भतीजे और पार्टी में ममता के बाद सेकेंड हैंंड की हैसियत रखने वाले अभिषेक बनर्जी के बीच तल्ख होते रिश्तों के सं...