Posts

Showing posts with the label KeralaTattooArtist

'रीढ़ की हड्डी पर टैटू की सुई रखते हुए मेरा रेप किया' : 6 मामलों में मशहूर टैटू कलाकार गिरफ्तार

Image
कलाकार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. तिरुवनंतपुरम: केरल पुलिस ने कोच्चि के एक लोकप्रिय टैटू कलाकार को रविवार को कम से कम 6 महिलाओं द्वारा बलात्कार, यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोप लगाने वाली सभी महिलाएं कलाकार की क्लाइंट रही हैं. कलाकार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. एक 18 साल की युवती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखते हुए सुजीश पीएस के टैटू स्टूडियो (Inkfected Tattoo Studio) में अपना बुरा अनुभव साझा किया था, यह पोस्ट वायरल हो गई थी, जिसके बाद कलाकार के खिलाफ और कई महिलाओं ने शिकायत दर्ज करवाई. महिला का आरोप है कि उसके साथ तब बलात्कार किया गया, जब कलाकार लगातार उसकी रीढ़ की हड्डी पर सुई से टैटू गोद रहा था. हालांकि, पुलिस के मुताबिक महिला ने अभी तक अपनी शिकायत दर्ज नहीं करवाई है.  युवती की पोस्ट वायरल होने के बाद कुछ अन्य महिलाएं सामने आईं, जिन्होंने पिछले कुछ वर्षों में उसी टैटू कलाकार द्वारा अपने यौन शोषण के अनुभवों को सोशल मीडिया पर शेयर किया. MP में हैवानियत की हदें पार : पिता ने की 14 साल की बेटी की हत्या, डेडबॉडी के ...