Posts

Showing posts with the label CoronacaseIndia

Covid-19 : भारत में कोरोना के नए मामलों में 10 फीसदी की कमी, 24 घंटे में 10,273 मामले दर्ज

Image
पोजिटिविटी दर भी अब कम होकर 1 फीसदी हो गई है. नई दिल्ली: देश में पिछले कई दिनों से कोरोना के (Corona) मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. आज भी कोरोना केसों में कमी दर्ज की गई है. केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10,273 नए मामले सामने आए हैं. पोजिटिविटी दर भी अब कम होकर 1 फीसदी हो गई है. वहीं आज बीते दिन के मुकाबले 1,226 कम केस आए हैं. यह भी पढ़ें कोरोना (Corona) से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी अब लगातार बढ़ रहा है. 24 घंटे में 20,439 लोग ठीक होकर कोरोना को हरा चुके हैं. वहीं कल के मुकाबले मौतों में भी हल्की कमी आई है. आज 243 मौतों का आंकड़ा सामने आया है. जबकि दूसरी ओर एक्टिव मामले (Active Case) भी अब 1,11,472 पर आ गए हैं. वहीं, अबतक इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 13 हजार 724 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक 4 करोड़ 22 लाख 90 हजार 921 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत कोरोना वायरस रोधी टीकों (Corona Vaccine) की करीब 177 करोड़ से खुराक दी जा चुकी हैं....