गृहमंत्री अमित शाह के हिंदी पर बयान के बीच एआर रहमान के ट्वीट से छिड़ी बहस
अमित शाह ने सात अप्रैल को कहा था कि हिंदी को स्थानीय भाषाओं की बजाय अंग्रेजी के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किया जाना चाहिए चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक ने शनिवार को कहा कि लोग अपनी मर्जी से हिंदी सीख सकते हैं लेकिन हिंदी को थोपा जाना अस्वीकार्य है. इस बीच ऑस्कर पुरस्कार विजेता ए.आर. रहमान द्वारा तमिल भाषा को लेकर डाली गई एक तस्वीर के चलते सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया है. यह भी पढ़ें दिवंगत द्रविड़ नेता सी. एन. अन्नादुरै का हवाला देते हुए अन्नाद्रमुक के शीर्ष नेता ओ. पन्नीरसेल्वम ने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ेगी तो जो लोग हिंदी सीखना चाहते हैं वे अपनी इच्छा से ऐसा करेंगे लेकिन लोगों पर हिंदी थोपना कभी भी स्वीकार नहीं नहीं किया जाएगा. pic.twitter.com/W9PDIwHigy
— A.R.Rahman (@arrahman) April 8, 2022 पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि उनकी पार्टी ने तमिल और अंग्रेजी की दो भाषाओं की नीति अन्नादुरै की विधारधारा के अनुरूप है. इस बीच ट्विटर पर कई उपयोगकर्ताओं ने रहमान की पोस्ट को हिंदी पर दिए गए अमित शाह के बयान और उससे उपजी प्रतिक्रिया से जोड़ा. अमित शाह ने सात अप्र...