Posts

Showing posts with the label mumbainews

महाराष्ट्र : मुंबई और अमरावती में दो गुटों में संघर्ष, आगजनी और पथराव के बाद पुलिस ने कई लोगों को किया गिरफ्तार

Image
अमरावती : पुलिस ने इलाके में कर्फ्यू लगाया मुंबई: महाराष्ट्र के अमरावती जिले में दो गुटों में संघर्ष के बाद इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. जगह-जगह पुलिस की तैनाती की गई है. पुलिस हर गतिविधी पर नजर रख रही है. स्थिति को देखते हुए पुलिस ने इलाके में कर्फ्यू लगा दिया है, जो कि रात से जारी है. वहीं इस मामले में पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, कल रात अमरावती जिले के अचलपुर मे झंडा निकालने को लेकर विवाद हो गया था. इस दौरान दो समुदाय के लोगों के बीच मारपीट भी हुई. गुस्साए लोगों ने कई वाहनों में तोड़फोड़ की. इस दौरान पुलिस को भी वहां मौजूद लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा. यह भी पढ़ें इस दौरान पुलिस पर भी पथराव किया गया. दोनों समुदाय पर नियंत्रण लाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस भी छोड़नी पड़ी. रात से ही अचलपुर परतवाडा में कर्फ्यू लगा दिया गया है. घटनास्थल पर पुलिस के साथ एसआरपीएफ की कंपनी तैनात की गई है .तनाव फैलाने वाले लोगों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है. पुलिस ने 16 लोगों को हिरासत में लिया है.अमरावती ग्रामीण के एडिशनल पुलिस अधीक्षक शशिकांत सातवे...