Posts

Showing posts with the label Dog

पालतू डॉगी के बिना यूक्रेन छोड़ने को राजी नहीं भारतीय स्टूडेंट, वीडियो पोस्ट कर लगाई मदद की गुहार

Image
ऋषभ ने सोशल मीडिया पर वीडियो भी शेयर किया है. नई दिल्ली: यूक्रेन से इंसान और जानवर के याराने की ऐसी कहानी सामने आ रही है, जो यकीनन किसी का दिल जीत लेगी. दरअसल युद्धग्रस्त इलाके में फंसे इंजीनियरिंग के एक छात्र ने अपने पालतू कुत्ते (Pet Dog) के बिना देश छोड़ने से इनकार कर दिया है. पूर्वी यूक्रेन (Ukraine) में खार्किव नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ रेडियो इलेक्ट्रॉनिक्स में पढ़ने वाले ऋषभ कौशिक (Risabh Kaushik) का दावा है कि वह सभी कागजी कार्रवाई और मंजूरी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि उनका कुत्ता उनके साथ जा सके. लेकिन वो फिर भी वहीं फंसे हैं. यह भी पढ़ें ऋषभ कौशिक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Video)पोस्ट किया है. कौशिक का कहना है कि उन्होंने दिल्ली (Delhi) में भारत सरकार की एनिमल क्वारंटाइन एंड सर्टिफिकेशन सर्विस (एक्यूसीएस) और यूक्रेन में भारतीय दूतावास से संपर्क किया, लेकिन उसका भी कोई फायदा नहीं हुआ. सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए एक वीडियो (Video) में, ऋषभ ने यह भी दावा किया कि उसने अपनी स्थिति के बारे में दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे (IGI Airport) पर किसी को फोन किया लेकिन दूसरे छोर प...

अब डॉगी भी चलाएंगे ‘फोन’, DogPhone से अपने मालिक को करेंगे वीडियो कॉल

Image
डॉग लवर्स के साथ अक्‍सर ऐसा होता है, जब उन्‍हें उनके डॉगी को घर पर अकेला छोड़कर कुछ देर के लिए बाहर जाना पड़ता है। मुमकिन है कि फ्यूचर में जब डॉग लवर्स घर से दूर जाएंगे, तब वह अपने डॉगी का हालचाल भी ले पाएंगे। यह मुमकिन होगा आपके और आपके डॉगी के बीच वीडियो कॉल से। यह कॉल कोई और नहीं, बल्कि आपका डॉगी ही करेगा। ग्लासगो यूनिवर्सिटी की एक रिसर्चर ने ऐसी डिवाइस बनाई है, जो पालतू डॉगी को अपने मालिकों के साथ कम्‍युनिकेट करने के काबिल बनाएगी। यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ कंप्यूटिंग साइंस में एनिमल-कंप्यूटर इंटरैक्शन की विशेषज्ञ डॉ. इलीना हिर्स्कीज-डगलस, कुछ समय से अपने 10 साल के लैब्राडोर के लिए डिवाइसेज का निर्माण कर रही हैं। इसी का नतीजा है, डॉगफोन। यह एक ऐसी डिवाइस है जिसे हिर्स्कीज-डगलस ने फिनलैंड में आल्टो यूनिवर्सिटी के अपने साथ‍ियों की मदद से डिवेलप किया है। यह डिवाइस डॉगी को अपने मालिक को वीडियो कॉल करने की इजाजत देती है। यूनिवर्सिटी की तरफ से पोस्ट किए गए एक वीडियो में हिर्स्कीज-डगलस कहती हैं कि डॉगीज को कॉल का जवाब देने के लिए ट्रेंड किया गया है, लेकिन हकीकत में कोई नहीं जानता कि वीडि...

रोड एक्‍सीडेंट में कुत्‍ते की मौत पर मालिक को मिला लाखों का मुआवजा, देश में ऐसा पहला केस

रोड एक्‍सीडेंट में कुत्‍ते की मौत पर मालिक को मिला लाखों का मुआवजा, देश में ऐसा पहला केस