भड़काऊ टिप्पणी के आरोप में कव्वाल शरीफ परवाज कानपुर से गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
शरीफ ने रीवा जिले के मनगवां कस्बे में 28 मार्च को कथित रूप से भड़काऊ टिप्पणी की थी रीवा (मप्र): मध्यप्रदेश पुलिस ने कव्वाली गायक शरीफ परवाज को भड़काऊ टिप्पणी करने के आरोप में उत्तर प्रदेश के कानपुर से गिरफ्तार किया है और सोमवार को उसे रीवा लेकर आई. बाद में उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने शरीफ को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. यह भी पढ़ें रीवा के नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) मनोज वर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया, ‘‘रीवा पुलिस ने रविवार को कानपुर देहात से शरीफ परवाज को गिरफ्तार किया और उसे रीवा लेकर आई. इसके बाद उन्हें सोमवार शाम को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने शरीफ को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया.'' उन्होंने कहा कि पुलिस ने अदालत से कव्वाली गायक की दो दिनों की पुलिस रिमांड देने का अनुरोध किया था, लेकिन अदालत ने इसे ठुकरा दिया. शरीफ ने रीवा जिले के मनगवां कस्बे में 28 मार्च को उर्स के दौरान आयोजित एक संगीत कार्यक्रम में देश, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित रूप से भड़काऊ टिप्पणी की थी, जिसका वीडियो...