Posts

Showing posts with the label RabriDevi

राबड़ी देवी बोलीं-योगी और नीतीश कुमार को अपने पदों की अदला-बदली करनी चाहिए, यह बताई वजह..

Image
बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है पटना : बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi)ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish kumar)पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें उत्तर प्रदेश के अपने समकक्ष योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के साथ पदों की अदला-बदली कर लेनी चाहिए क्योंकि नीतीश की सहयोगी भाजपा, योगी के शासन ‘‘मॉडल'' को बेहतर बता रहे हैं और इसे यहां लागू किए जाने की बात कर रहे हैं. बिहार विधान परिषद के बाहर राजद नेता ने कानून और व्यवस्था बनाए रखने में कथित रूप से विफल रहने और ‘‘डबल इंजन'' सरकार (केंद्र और राज्य में राजग का शासन) के दावों के बावजूद शराबबंदी को प्रभावी ढंग से नहीं लागू किए जाने के लिए मौजूदा राज्य सरकार की आलोचना करते हुए उक्त टिप्पणी की. यह भी पढ़ें भाजपा नेताओं के यह कहे जाने पर कि बिहार में ‘‘योगी मॉडल'' की जरूरत है, राबड़ी ने कहा, ‘‘योगी मॉडल को बिहार लाने से किसी ने रोका है क्या? योगी को लाकर यहां बिठा दें और बिहार के मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) को उत्तर प्रदेश भेज दें.'' उल्लेखनीय है कि...