Posts

Showing posts with the label SUVcaraccidentinRaipur

छत्तीसगढ़ के रायपुर में डिवाइडर से टकराई SUV, 6 महिलाओं की मौत

Image
पुलिस ने महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. (प्रतीकात्मक तस्वीर) रायपुर: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के रायपुर में एक राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर बुधवार सुबह एक एसयूवी (SUV) डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उसमें सवार छह महिलाओं की मौत हो गई और चालक समेत पांच अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कार में सवार लोग दुर्ग जिले के रहने वाले थे और माघ मेले में शामिल होने के लिए गरियाबंद जिले के राजिम जा रहे थे. अभनपुर थाना प्रभारी ए.ए अंसारी ने बताया कि वाहन बुधवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 30 पर केन्द्री इलाके से गुजर रहा था, तभी वाहन चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और यह डिवाइडर से जा टकराया. यह भी पढ़ें रायपुर (ग्रामीण) के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर ने कहा, ''एसयूवी में चालक सहित 11 लोग सवार थे, जो दुर्ग जिले के भिलाई से 'माघी पुन्नी मेला' (मेले) में भाग लेने के लिए गरियाबंद जिले के राजिम शहर की ओर जा रहे थे. लेकिन वाहन के डिवाइडर से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई.“ अतिरि...