छत्तीसगढ़ में 18 IAS और 28 IPS अधिकारियों का तबादला, राजस्थान में भी 239 RAS अधिकारी ट्रांसफर्ड
अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही राज्य सरकार ने सूरजपुर जिले के कलेक्टर गौरव कुमार सिंह को कलेक्टर, मुंगेली के पद पर तथा मुंगेली जिले के कलेक्टर अजीत वसंत को आवासीय आयुक्त, छत्तीसगढ़ भवन, नई दिल्ली के पद पर पदस्थ किया है. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने पांच नए जिलों के लिए विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारियों की भी नियुक्ति की है. अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार ने वन विभाग के संयुक्त सचिव जगदीश सोनकर को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले का, समाज कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव पी एस घ्रुव को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले का, रायगढ़ नगर पालिक निगम के आयुक्त एस जयवर्धन को मोहला-मानपुर-चौकी जिले का, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के उप सचिव डी राहुल वेंकट को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का तथा दुर्ग जिले की अपर कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना को सक्ती जिले का विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी नियुक्त किया है. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने इसके साथ ही आठ जिलों के पुलिस अधीक्षकों समेत भारतीय पुलिस सेवा के 28 अधिकारियों का तबादला कर दिया है. अधिकारियों ने बताया कि सरकार ने रायपुर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक डॉ आन...