America Competes Act of 2022 क्या है?
First Published: January 29, 2022 | Last Updated:January 29, 2022 दुनिया भर के प्रतिभाशाली विशेषज्ञों के लिए नए दरवाजे खोलने के लिए हाल ही में America Competes Act of 2022 बनाया गया। COMPETES का अर्थ है Creating Opportunities for Manufacturing, Pre – Eminence in technology and Economic strength Act। इस अधिनियम का मुख्य उद्देश्य आपूर्ति श्रृंखलाओं (supply chains) को मजबूत बनाना है। अधिनियम की मुख्य विशेषताएं अमेरिकी सरकार ने इस अधिनियम के तहत निम्नलिखित फण्ड आवंटन किया है: 52 मिलियन अमरीकी डालर: अमेरिका में सेमीकंडक्टर उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए। 45 मिलियन अमरीकी डालर: अनुदान और ऋण प्रदान करने और विनिर्माण और आपूर्ति श्रृंखला लचीलापन में सुधार करने के लिए साथ ही, जलवायु परिवर्तन, सामाजिक और आर्थिक असमानता और आप्रवास को संबोधित करने के लिए फंड आवंटित किया गया है यह अधिनियम उद्यमियों के लिए नया ग्रीन कार्ड बनाता है और STEM (Science, Technology, Engineering and Mathematics) विशेषज्ञों के लिए छूट भी प्रदान करता है अधिनियम का महत्व इस अधिनियम क...