MP : महिला ने धर्म विशेष के खिलाफ डाला आपत्तिजनक पोस्ट, धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज
फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. खंडवा: खंडवा (Khandwa) के कोतवाली थाना क्षेत्र में धार्मिक भावनाओं को भड़काने का मामला दर्ज हुआ है. यह एक महिला के विरुद्ध दर्ज किया गया है. फरियादी ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि फेसबुक (Facebook) पर पिंकी लाड़ नाम की आईडी से एक धर्म विशेष के धार्मिक गुरु के बारे में अनर्गल बातें पोस्ट की गई है, जिससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं. पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है. गुरुवार देर रात खंडवा के कोतवाली थाने में 20 से 25 मुस्लिम युवा एक महिला के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने पहुंचे थे. यह भी पढ़ें एफआईआर कराने आए अशफाक सिंघाड़ ने बताया कि पिंकी लाड़ की एक महिला ने अनर्गल बातें लिखकर फेसबुक पर पोस्ट की है. उनका कहना था कि समाज में नफरत फैलाने के लिए कोई न कोई सोशल मीडिया पर इस तरह की पोस्ट डाल देता है. लेकिन अब यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पिंकी लाड नाम की महिला ने फेसबुक पर हमारे धर्म और धर्म गुरु के बारे में गलत बातें लिखी है. उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया जाना चाहिये. सिंघाड़ ने कहा, 'ऐ...