Posts

Showing posts with the label Corruption

'आप' ने दिल्ली में भ्रष्टाचार का सफाया किया, मान पंजाब में इसे खत्म करेंगे : अरविंद केजरीवाल

Image
अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में एंटी करप्शन हेल्पलाइन की भगवंत मान की घोषणा का स्वागत किया है. नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में भ्रष्टाचार का सफाया कर दिया है और उनके समकक्ष भगवंत मान तथा उनके मंत्री अब पंजाब में एक ईमानदार सरकार चलाएंगे. उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस पर 23 मार्च को एक व्हाट्स ऐप नंबर जारी करने की मुख्यमंत्री भगवंत मान की घोषणा का स्वागत किया. मान ने एलान किया है कि अगर कोई सरकारी अधिकारी रिश्वत मांगता है, तो लोग इस नंबर पर बातचीत की रिकॉर्डिंग साझा कर सकते हैं. यह भी पढ़ें केजरीवाल ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अगली बार, यदि कोई आपसे रिश्वत मांगता है, तो इनकार नहीं करें. अपना मोबाइल फोन निकालिए और इसे रिकार्ड कर उस नंबर पर भेज दीजिए, जो जारी किया जाएगा. यह उनका (मान का) व्यक्तिगत व्हाट्सऐप नंबर होगा. हम उस अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे.'' केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने दिल्ली में 49 दिनों वाली अपनी पहली सरकार के दौरान इसी तरह का कदम उठाया थ...

2021 भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक (Corruption Perceptions Index) जारी किया गया

Image
First Published: January 27, 2022 | Last Updated:January 27, 2022 ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल (Transparency International) ने हाल ही में भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक (Corruption Perceptions Index) जारी किया है। इस सूचकांक के अनुसार विश्व के देशों में भारत 85वें स्थान पर है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि एक दशक से भारत के लिए भ्रष्टाचार का स्कोर स्थिर रहा है।  मुख्य बिंदु  ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल (Transparency International) ने रैंकिंग में 180 देशों को शामिल किया है। यह रैंकिंग देशों के सार्वजनिक क्षेत्र में भ्रष्टाचार के आधार पर बनाई गई है। इसके आधार पर भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक की गणना की जाती है। यहां शून्य का मतलब बेहद भ्रष्ट है, 100 के स्कोर का मतलब है कि देश स्वच्छ है। भारत ने इस सूचकांक में 40 अंक हासिल किये गये। रैंकिंग में भारत भारत ने 2020 में रैंकिंग में 86वें स्थान पर था। 2019 में भारत 80वें स्थान पर था। पाकिस्तान  इस सूचकांक में 28 के स्कोर के साथ पाकिस्तान 140वें स्थान पर है। पाकिस्तान मुख्य रूप से कानून के शासन की अनुपस्थिति के कारण खराब प्रदर्श...