लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ी, रांची से दिल्ली एम्स के लिए रवाना किया गया
Lalu Yadav को दिल्ली AIIMS लाया जा रहा है (फाइल फोटो) रांची: रिम्स (Rims) में इलाजरत डोरंडा कोषागार (Doranda) मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav Health) की सेहत फिर बिगड़ने लगी है. उनका क्रिएटनीन लेवल 4.1 से बढ़कर 4.6 हो गया है. इसे लेकर लालू यादव के इलाज में जुटे चिकित्सकों ने मेडिकल बोर्ड की बैठक बुलाई है. लालू यादव इलाज के लिए एम्स जाएंगे. मेडिकल बोर्ड की बैठक में ये निर्णय लिया गया है. बैठक के बाद RIMS के डायरेक्टर डॉ कामेश्वर प्रसाद ने कहा कि लालू यादव की स्थिति खराब होती जा रही है. उनके हार्ट और किडनी पर असर हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछली बार भी इलाज के लिए AIIMS, दिल्ली भेजा गया था. अब एक बार फिर उन्हें उच्चतर इलाज के लिए भेजा जाएगा. इसके लिए हम लोगों ने रिकमेंड किया है. किड्नी में ख़राबी के कारण @laluprasadrjd को एक बार फिर ऐयर ऐंबुलेंस से दिल्ली AIIMS ले ज़ाया जा रहा हैं @ndtvindia @Anurag_Dwary @Suparna_Singh pic.twitter.com/1B8Oq3xdhE
— manish (@manishndtv) March 22, 2022 यह भी पढ़ें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की से...