Posts

Showing posts with the label students

ISRO लाया स्‍टूडेंट्स के लिए फ्री ऑनलाइन कोर्स, सर्टिफ‍िकेट भी मिलेगा, ऐसे करें आवेदन

Image
स्‍कूलों में गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो गई हैं। इन छुट्टियों को हर कोई अपने तरीके से इस्‍तेमाल कर रहा है। कई स्‍कूल समर कैंप ऑर्गनाइज कर रहे हैं, तो बड़ी संख्‍या में स्‍टूडेंट्स एक महीने के अलग-अलग ट्रेनिंग काेर्सेज में भी दाखिला ले रहे हैं। अगर आपकी दिलचस्‍पी स्‍पेस साइंस और टेक्‍नॉलजी में है, तो आप इंडियन स्‍पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन यानी इसरो (ISRO) के फ्री ऑनलाइन कोर्स में भाग ले सकते हैं। आज हम आपको इस कोर्स से जुड़ी पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।       इसरो ने स्‍टूडेंट्स के लिए एक फ्री ऑनलाइन कोर्स का ऐलान किया है। इसका नाम है- ‘ओवरव्‍यू ऑफ स्‍पेस साइंस एंड टेक्‍नॉलजी'। इस कोर्स के जरिए स्‍टूडेंट्स को स्‍पेस साइंस और टेक्‍नॉलजी के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। इंडियन स्‍टूडेंट्स के साथ-साथ विदेशी स्‍टूडेंट्स भी इसमें हिस्‍सा ले सकते हैं। इस कोर्स को इंडियन इंस्टि‍ट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग (IIRS) की ओर से मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्स (MOOC) तौर पर आयोज‍ित किया जा रहा है।    कब से होगी शुरुआत  ‘ओवरव्‍यू ऑफ स्‍पेस साइंस एंड टेक्‍नॉलजी' कोर्स की शुरुआत 6 जून से होगी...

आदिवासी छात्रों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा सोसायटी (National Education Society for Tribal Students) : मुख्य बिंदु

Image
First Published: March 31, 2022 | Last Updated:March 31, 2022 जनजातीय छात्रों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा सोसायटी (National Education Society for Tribal Students – NESTS) एक स्वायत्त संगठन है जिसे जनजातीय मामलों के मंत्रालय (MoTA) के तहत स्थापित किया गया था। 2 अप्रैल, 2022 को यह संगठन अपना चौथा स्थापना दिवस मनाएगा। मुख्य बिंदु  चौथा स्थापना दिवस झारखंड के जमशेदपुर में जनजातीय संस्कृति केंद्र में मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा भी शामिल होंगे। NESTS का उद्देश्य NESTS ने चार साल पहले देश भर के सभी आदिवासी छात्रों को उनके अपने विशिष्ट वातावरण में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से अपनी यात्रा शुरू की थी। NESTS की उपलब्धियां 2019 में शुरू हुई अपनी छोटी यात्रा में, NESTS द्वारा कई मील के पत्थर हासिल किए गए हैं। इसने 391 नए स्कूलों के निर्माण को भी मंजूरी दी है। 140 स्कूल वर्तमान में निर्माणाधीन हैं और कुल 123 स्कूलों ने काम करना शुरू कर दिया है। NESTS के लक्ष्य NESTS और जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने वर्...

गुजरात में पांच फरवरी तक जारी रहेगी कक्षा एक से नौ तक के छात्रों की ऑनलाइन क्लास

Image
प्रतीकात्मक फोटो. अहमदाबाद: गुजरात सरकार ने सोमवार को कहा कि कक्षा एक से नौ तक के छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं वर्तमान COVID-19 संक्रमण के हालात को देखते हुए पांच फरवरी तक जारी रहेंगी. एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में कक्षा एक से नौ तक के लिए स्कूलों में ऑनलाइन शिक्षा जारी रखने का निर्णय लिया. सरकार ने कहा कि कक्षा एक से नौ तक के छात्रों के लिए पांच फरवरी तक ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखने का निर्णय छात्रों और उनके स्वास्थ्य के व्यापक हित में लिया गया है. यह भी पढ़ें राज्य में कोरोना के मामलों में अचानक वृद्धि के बाद सरकार ने सात जनवरी को 31 जनवरी तक कक्षा एक से नौ तक के स्कूलों में व्यक्तिगत कक्षाओं की अनुमति देने के खिलाफ फैसला किया था. ऑफ़लाइन शिक्षा के बारे में एक नया निर्णय पांच फरवरी को लिया जाएगा. विज्ञप्ति में कहा गया है कि गुजरात में सोमवार को कोरोना के 6,679 मामले दर्ज किए गए, जो 10 जनवरी के बाद से सबसे कम हैं. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 11,60...