"PM ऑफिस ने कहा था कि..." : स्टैच्यू ऑफ इक्वैलिटी के उद्घाटन पर पिता की अनुपस्थिति पर बोले CM KCR के बेटे
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (K Chandrashekar Rao) के बेटे केटी रामाराव बोले हैदराबाद: तेलंगाना में इन दिनों राजनीति गरमाई हुई है. सत्ता पक्ष और विपक्षी दलों के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोपों का दौर जारी है. पीएम मोदी के तेलंगाना दौरे के दौरान मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की अनुपस्थिति और प्रोटोकॉल के नहीं पालन करने को लेकर बीजेपी के कई नेता हाल के दिनों में सीएम को घेरते रहे हैं. वहीं इस पूरे मामले पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (K Chandrashekar Rao) के बेटे केटी रामाराव की प्रतिक्रिया आई है. यह भी पढ़ें केटी रामाराव ने फरवरी में रामानुजाचार्य की स्टैच्यू ऑफ इक्वैलिटी के उद्घाटन पर अपने पिता की अनुपस्थिति पर एक चौंकाने वाला दावा किया है. राव ने कहा है कि प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से एक स्पष्ट संदेश दिया गया था कि मुख्यमंत्री को "नहीं आना चाहिए". बता दें कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री अनुपस्थित रहे थे, जब पीएम मोदी पिछले साल नवंबर में भारत बायोटेक कोविड वैक्सीन फैसिलिटी का दौरा करने आए थे. एनडीटीवी को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में केटी रामाराव ...