Posts

Showing posts with the label Hyundai

फरवरी में भी दिग्गज वाहन कंपनियों की बिक्री औंधे मुंह गिरी, पर कुछ कंपनियों को मिला बड़ा उछाल

Image
Maruti Suzuki, Hyundai, Toyota and Honda की बिक्री में गिरावट नई दिल्ली: वाहन कंपनियों की बिक्री ( Wholesale vehicles sales) में फरवरी 2022 में भी औंधे मुंह गिरी है. मारुति सुजुकी, हुंदै, टोयोटा और होंडा के वाहनों (Maruti Suzuki, Hyundai, Toyota and Honda) की थोक बिक्री में फरवरी में गिरावट दर्ज की गई. सेमीकंडक्टर की किल्लत बनी रहने से वाहनों की बिक्री पर असर देखा गया है. टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, स्कोडा और एमजी मोटर (Tata Motors, Mahindra & Mahindra, Skoda ) ने एक साल पहले की तुलना में फरवरी 2022 में वाहनों की थोक बिक्री में वृद्धि दर्ज की.देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा कि फरवरी में उसकी घरेलू बिक्री 8.46 प्रतिशत गिरकर 1,40,035 रही जबकि फरवरी 2021 में यह 1,52,983 यूनिट रही थी. मारुति ने  कहा कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की किल्लत ने मुख्य तौर पर घरेलू बाजार में बिकने वाले वाहनों के उत्पादन पर असर डाला. यह भी पढ़ें देश की दूसरी बड़ी कार कंपनी हुंदै मोटर इंडिया ने फरवरी में 44,050 इकाइयों की थोक बिक्री की, जो 14.6 प्रतिशत कम रही. कंपनी ने कहा कि सेमी...