Posts

Showing posts with the label MahuaMoitra

MCD बिल पर दिल्‍ली विधानसभा ही ले सकती है फैसला, संसद यह नहीं कर सकती : TMC सांसद महुआ मोइत्रा

Image
महुआ मोइत्रा ने कहा, यह MCD बिल है इस पर सिर्फ दिल्ली विधानसभा फैसला ले सकती है नई दिल्‍ली : MCD Bill: लोकसभा में पेश किए गए एमसीडी बिल (Delhi Municipal Corporation Amendment Bill) का तृणमूल कांग्रेस ने विरोध किया है. लोकसभा में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने NDTV से खास बातचीत में कहा, 'यह जो एमसीडी बिल है इस पर सिर्फ दिल्ली विधानसभा फैसला ले सकती है. उनको बिल पास करने का अधिकार है. संसद यह नहीं कर सकती क्योंकि 2011 में जो अमेंडमेंट हुआ था और 3 निगमों में जो बंटवारा किया गया था, वह दिल्ली विधानसभा में हुआ था.' तृणमूल सांसद ने कहा कि अगर आप संविधान को देखें तो उसमें साफ-साफ कहा गया है कि निगम के जो पावर हैं वह सिर्फ राज्य के हैं और यह स्टेट लिस्ट में भी हैं. दोनों रूल्स के मुताबिक आप यह नहीं कर सकते. हमने यह कह दिया कि अगर आप को लाना ही है, आप दिल्ली के चुनाव जीत जाइए फिर एसेंबली से कीजिए. आप संसद में यह नहीं कर सकते. यह भी पढ़ें महुआ ने कहा, 'जब अप्रैल 22 को चुनाव होने हैं और दिल्ली के चुनाव आयोग ने आकर कह भी दिया था कि चुनाव समय पर होने वाले हैं.दिल्ली सर...