Posts

Showing posts with the label newmexico

Boeing की बड़ी कामयाबी, ISS से पृथ्‍वी पर लौटा स्‍टारलाइनर… अब होगी SpaceX से टक्‍कर!

Image
तीन साल की देरी के बाद लॉन्‍च हुआ बोइंग (Boeing) का पहला स्‍पेस मिशन पूरा हो गया है। इसका ‘स्‍टारलाइनर कैप्‍सूल', इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) से सुरक्षित पृथ्‍वी पर लौट आया। स्‍थानीय समय के अनुसार, 25 मई की शाम 6:49 बजे स्टारलाइनर कैप्सूल ने न्यू मैक्सिको में अमेरिकी सेना की वाइट सैंड्स मिसाइल रेंज (WSRM) के वाइट सैंड्स स्पेस हार्बर में लैंडिंग की। इसके साथ ही बोइंग की मानवरहित ऑर्बिटल टेस्ट फ्लाइट 2 (OFT-2) का सफल समापन हो गया। इस मिशन का मकसद भविष्‍य में बोइंग के स्‍पेसक्राफ्ट में अं‍तरिक्ष यात्रियों को ले जाना है। अमेरिकी एयरोस्‍पेस की दौड़ में कई प्राइवेट कंपनियां मुकाबला कर रही हैं। बोइंग भी इनमें शामिल है। उसका यह मिशन एलन मस्‍क के स्‍पेस वेंचर ‘स्‍पेसएक्‍स' को चुनौती देगा।   स्टारलाइनर कैप्‍सूल ने 19 मई की शाम ‘यूनाइटेड लॉन्च अलायंस' के एटलस वी रॉकेट पर उड़ान भरी थी। करीब 24 घंटे के बाद उसने आईएसएस पर डॉक किया था, जो बोइंग के लिए एक बड़ी कामयाबी थी। इससे पहले दो बार बोइंग को इस मिशन को टालना पड़ा था। पहली बार, साल 2019 में सॉफ्टवेयर फेल होने से लॉन्‍च नहीं हो...

कल वापसी करेगा Boeing का स्टारलाइनर स्‍पेसक्राफ्ट, देख सकेंगे लैंडिंग का लाइव टेलिकास्‍ट

Image
नासा (Nasa) और बोइंग (Boeing) ने हाल ही में बोइंग के पहले अंतरिक्ष मिशन, ‘स्टारलाइनर कैप्सूल' को लॉन्‍च किया था। यह मानवरहित स्‍पेसक्राफ्ट 25 मई को इंटरनेशनल स्‍पेस स्टेशन (ISS) से अनडॉक करने के लिए तैयार है और न्यू मैक्सिको में वाइट सैंड्स मिसाइल रेंज में लैंड करते ही पृथ्‍वी पर लौट आएगा।  अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने इस स्‍पेसक्राफ्ट की वापसी के लाइव टेलिकास्‍ट की व्‍यवस्‍था की है। बताया जाता है कि यह स्‍पेसक्राफ्ट भारतीय समय के अनुसार बुधवार रात 12:06 बजे स्‍पेस स्‍टेशन से उतरेगा। स्टारलाइनर को 19 मई को फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से लॉन्च किया गया था। इसने अगले दिन ISS पर डॉक कर लिया था।  स्‍पेस स्टेशन पर इस स्‍पेसक्राफ्ट ने अपने कॉम्पिटीटर और एलन मस्‍क की कंपनी स्पेसएक्स के ड्रैगन शिप के बगल में डॉक किया गया था। ऐसा पहली बार हुआ जब नासा के दो कमर्शल क्रू कॉन्‍ट्रैक्‍टर के पास स्‍पेस स्टेशन से जुड़े कैप्सूल थे। स्टारलाइनर में कोई अंतरिक्ष यात्री नहीं था और इसे भविष्‍य में ISS से लोगों को लाने और ले जाने के लिए बनाया गया है। हालांकि इस स्‍पेसक्राफ्ट ने हाल ही ...