Posts

Showing posts with the label Delhicrime

दिल्ली : सांप्रदायिक और भड़काऊ टिप्पणी से माहौल खराब करने की कोशिश में दो हुए अरेस्ट

Image
सांप्रदायिक टिप्पणी कर माहौल खराब करने की कोशिश में दो हुए अरेस्ट नई दिल्ली: उत्तरी पूर्वी दिल्ली (Delhi) में सांप्रदायिक और भड़काऊ टिप्पणी करके माहौल खराब करने की कोशिश के मामले में दो लोगों को अरेस्ट किया गया है. 24 अप्रैल  को लगभग 10:32 बजे खजूरी खास थाने को एक पीसीआर कॉल मिली, जिसमें बताया गया कि "कॉलर अपने आप को पुलिस स्टाफ से बता रहा है, जो बोल रहा है कि यहां पर "कुछ मुस्लिम लोग मारपीट करने" के लिए बोल रहे हैं और यहां पर भीड हो रखी है, नीड हेल्प”. इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. मामले की जांच के दौरान शिकायतकर्ता सोनू कुमार ने बताया कि वह अपने मित्र निर्देश के साथ रात के खाने के बाद अपने घर के आसपास गली में घूम रहे थे और जब वे गली नंबर 13 पर पहुंचे तो लगभग 10-10:30 बजे उन्हें तीन लोग अमन , जीशान और समीर  पहले से ही उस गली में खड़े थे.  इन लड़कों ने दिल्ली में हुए दंगों का उल्लेख करते हुए धमकी भरे शब्द कहे. उन्होंने कहा कि पिछली बार तो दंगो में बच गए थे इस बार नहीं बचोगे.  उन्होंने अपने अन्य सहयोगी की मदद से इस मुद्दे पर शिकायतकर्ता ...

फूलमंडी IED मामला : चोरी की बाइक से विस्फोटक लेकर पहुंचे थे संदिग्ध, दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन से हुई बरामद

Image
नई दिल्ली: गाजीपुर फूल मंडी में लावारिस बैग में विस्फोटक मिलने के मामले में स्पेशल सेल तफ्तीश में जुटी है. स्पेशल सेल की जांच में पता चला है कि संदिग्धों ने गाजीपुर फूल मंडी में विस्फोटकों को चोरी की बाइक से लाया था. स्पेशल सेल ने इस काले रंग की स्प्लेंडर बाइक को बरामद भी कर लिया है. बाइक दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन की पार्किंग में खड़ी थी. यह भी पढ़ें सीसीटीवी कैमरे में काले रंग की स्प्लेंडर बाइक देखी गई थी, जिसके बाद से ही इसकी तलाश जारी थी. पुलिस सूत्रों का कहना है कि साल 2020 में दिल्ली के शास्त्री पार्क से बाइक चोरी की गई थी. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा था कि इसी स्प्लेंडर बाइक में बैठकर 2 संदिग्ध गाजीपुर गए थे और IED को प्लांट किया था. इसके बाद दोनों सीमापुरी गए थे.  स्पेशल सेल ने बरामद की बाइक.  गौरतलब है कि गाजीपुर फूल मंडी में मिले आईईडी केस के मामले में पुलिस ने ओल्ड सीमापुरी में एक घर की तलाशी ली थी. यहां आईईडी मिला था. हालांकि,  इस घर में रहने वाले संदिग्ध किरायेदार फरार हैं. स्पेशल सेल की तफ्तीश में पता चला है कि ओल्ड सीमापुरी से मिले IED में 3 किलोग्राम विस्फोटक का इस्त...

दिल्ली के तिलक नगर में 87 साल की बुजुर्ग महिला ने लगाया रेप का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Image
तिलक नगर में एक बुजुर्ग महिला ने लगाया रेप का आरोप नई दिल्ली: दिल्ली में तिलक नगर (Tilak Nagar) में एक 87 साल की बुजुर्ग महिला का आरोप है कि उसके साथ रेप की वारदात हुई है, हालांकि अभी केस दर्ज नहीं हुआ है. परिवार का आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है. बीमार बुजुर्ग महिला बेड पर ही रहती हैं. उनका एक पैर काम नहीं कर रहा. महिला अपनी बेटी के साथ रहती है. बेटी की उम्र 65 साल है. घरवालों का कहना है पीड़ित महिला की बेटी रविवार दोपहर 12:25 पर वॉक के लिए गई थी, इसी दौरान करीब 12:30 एक अज्ञात शख्स घर में घुसा और अब  बुजुर्ग महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. करीब 1:30 बजे वह शख्स घर से निकला. यह भी पढ़ें Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%95-%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-87-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2/?feed_id=12163&_unique_id=620a2a36ec521

JNU में पीएचडी छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में 27 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस ने खंगाले एक हजार CCTV कैमरे

Image
पुलिस ने कहा कि जेएनयू परिसर और उसके आसपास लगे के एक हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का विश्लेषण करने के बाद आरोपी की पहचान की गई और उसे पकड़ा गया. पुलिस ने कहा कि दोलाई को तब गिरफ्तार किया गया जब वह अपने किराये के घर में प्रवेश कर रहा था.  पुलिस के मुताबिक 17 जनवरी की सुबह आरोपी का उसकी पत्नी से झगड़ा हो गया था, जिसके बाद वह मायके चली गई. पुलिस ने बताया कि परेशान दोलाई ने शाम को शराब पी और अपने स्कूटर पर जेएनयू की ओर चल पड़ा.  पुलिस ने बताया कि विश्वविद्यालय पहुंचने पर, उसने तीन लड़कियों को विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश करते देखा और 'बुरे इरादों' के साथ उनका पीछा किया. पुलिस ने बताया कि हालांकि, तीनों अपने हॉस्टल के अंदर चली गईं. पुलिस ने कहा कि कुछ देर बाद उसने परिसर के अंदर पीएचडी छात्र को जॉगिंग करते देखा. पुलिस ने बताया कि जब छात्रा सुनसान जगह पर पहुंची तो दोलाई रुका और उससे छेड़छाड़ की. दिल्ली : अवैध हथियारों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 10 कट्टे और भारी मात्रा में कच्चा माल बरामद पुलिस ने बताया कि छात्रा ने विरोध किया जिसके बाद हाथापाई हुई, जिसमें दोलाई के एक पैर ...