Posts

Showing posts with the label Ansar

Jahangirpuri Violence: अंसार पर कसा शिकंजा, ED ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस

Image
नई दिल्ली: जहांगीरपुरी हिंसा मामले के मुख्य आरोपी अंसार की मुश्किलें बढ़ने की संभावना है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मुख्य आरोपी मोहम्मद अंसार सहित विभिन्न संदिग्धों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज कर लिया है.अंसार के खिलाफ आरोपों की जांच ED पीएमएलए (मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम) के तहत करेगा. दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने हिंसा मामले में मुख्य आरोपी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच के लिए प्रवर्तन निदेशालय के निदेशक संजय कुमार मिश्रा को पत्र लिखा था. जिसके बाद ईडी की तरफ से शनिवार को केस दर्ज कर लिया गया है. यह भी पढ़ें पुलिस की तरफ से कहा गया था कि शुरूआती जांच के दौरान यह सामने आया है कि अंसार के कई बैंक खातों में रुपये हैं और उसके पास कई संपत्ति भी है, जिन्हें कथित तौर पर जुए में जीती गई रकम से खरीदा गया है.अधिकारी ने घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए कहा था, ‘‘हमने संबद्ध एजेंसी (ईडी) से अंसार के मामले में धन शोधन के पहलू की जांच करने और उसके बैंक खाते के विवरण तथा उसके पास मौजूद संपत्ति का विश्लेषण करने का अनुरोध किया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह धन कोई ...