Posts

Showing posts with the label NavyPersonnel

मुंबई में नौसेना के जहाज INS रणवीर पर हुए विस्‍फोट में 3 नौसैनिकों की मौत, 11 घायल

Image
आईएनएस रणवीर के अंदरूनी कंपार्टमेंट में धमाका हुआ (प्रतीकात्मक) मुंबई: INS Ranvir : मुंबई नेवल डाकयार्ड में मंगलवार को एक हादसे में तीन नौसैनिकों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि आईएनएस रणवीर के अंदरूनी हिस्से में एक धमाका हुआ है, जिसमें तीन नौसैनिकों को जान गंवानी पड़ी. हालांकि इस घटना के तुरंत बाद ही बचाव कार्य शुरू किया गया. जहाज के चालक दल के सदस्यों ने तुरंत ही स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास किया. जहाज को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है. यह हादसा शाम 4.30 बजे पेश आय़ा. इस घटना में 11 नौसैनिक घायल भी हुए हैं. एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने कहा कि पीड़ित परिवारों को जानकारी देने के बाद हताहत नौसैनिकों की पहचान सार्वजनिक कर दी जाएगी. इससे पहले मुंबई बंदरगाह पर अगस्त 2013 में बड़ी दुर्घटना हुई थी. तब आईएनएस सिंधुरक्षक में हुए धमाके में 18 नौसैनिकों की जान चली गई थी और पनडुब्बी को भारी नुकसान पहुंचा था. यह भी पढ़ें खबरों के मुताबिक, पूर्वी नौसेना कमान में आईएनएस रणवीर नवंबर 2021 से ही तटीय इलाके में ऑपरेशनल तैनाती पर था औऱ उसे कुछ देर बाद ही तट की ओर लौटना था, तभी ये विस्फोट हुआ. इस...