स्टाफ के साथ खराब व्यवहार, वाइट हाउस के टॉप साइंस एडवाइजर ने दिया इस्तीफा
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) के टॉप साइंस एडवाइजर एरिक लैंडर (Eric Lander) ने इस्तीफा दे दिया है। वाइट हाउस को उसकी इंटरनल जांच में इस बात के सबूत मिले कि एरिक ने अपने कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया था। एरिक लैंडर का इस्तीफा बाइडन प्रशासन में कैबिनेट लेवल का पहला बड़ा इस्तीफा है। पिछले साल हुए एक इंटरनल रिव्यू में इस बात का सबूत मिला कि साइंस एंड टेक्नॉलजी पॉलिसी ऑफिस के डायरेक्टर और बाइडन के साइंस एडवाइजर लैंडर ने अपने कर्मचारियों को धमकाया और उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया। एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, एरिक लैंडर के व्यवहार के लिए वाइट हाउस ने उन्हें फटकार लगाते हुए काम पर बने रहने का संकेत दिया था। हालांकि अब उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। प्रेस सेक्रेटरी जेन साकी ने कहा कि जो बाइडन ने एरिक लैंडर का इस्तीफा ले लिया है। साथ ही महामारी, कैंसर मूनशॉट, जलवायु परिवर्तन और अन्य कामों के लिए उनका आभार जताया है। अपने इस्तीफे में लैंडर ने कहा कि जिस तरह से मैंने उनसे बात की, उससे मैं तबाह हो गया हूं। मैंने उन्हें चोट पहुंचाई है। अब मेरी भूमिका को...