Posts

Showing posts with the label BJPinUPElections

आज वोटिंग के बाद खत्म हो जाएगा यूपी का चुनावी रण, 54 सीटों पर कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर; 10 बड़ी बातें

Image
यूपी के 9 जिलों की 54 सीटों पर चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के तहत मतदान. लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी समेत उत्तर प्रदेश के 9 जिलों की 54 विधानसभा सीट पर चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के तहत आज (सोमवार) को मतदान हो रहा है. प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ल ने रविवार को बताया कि सातवें चरण में वाराणसी, चंदौली, भदोही, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़ और जौनपुर जिलों के 54 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान सोमवार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा. मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. आइए जानते हैं सातवें और अंतिम चरण के मतदान से जुड़ी 10 बड़ी बातें: 10 बड़ी बातें निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ल ने बताया कि इस चरण में कुल 613 उम्मीदवार मैदान में हैं. सातवें चरण की 54 सीट में से 11 अनुसूचित जाति के लिए और दो अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं. सातवें चरण में लगभग 2.06 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. उल्लेखनीय है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में...

Exclusive : स्वामी प्रसाद मौर्य सपा में और उनकी बेटी BJP में? ओवैसी ने पूछा - कौन किसकी B-टीम है?

Image
इन्हीं कुछ सवालों पर असदुद्दीन ओवैसी ने NDTV से खास बातचीत की. उन्होंने तीसरे मोर्चे पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, "हमने बाबू सिंह कुशवाहा और वामन मेश्राम के साथ तीसरा मोर्चा बनाया है, अगर हमारा मोर्चा जीता तो हम बाबू सिंह कुशवाहा को मुख्यमंत्री बनाएंगे. असदुद्दीन ओवैसी से खास बातचीत के कुछ अंश: सवाल- आप बहुत पहले से चुनावी कैंपेन कर रहे हैं, लेकिन आपको क्यों लगता है कि जनता आपको वोट देगी? जवाब- हम लोग सिर्फ चुनाव के करीब आकर प्रचार या मेहनत नहीं कर रहे हैं. पिछले पांच साल पहले जब विधानसभा का चुनाव हुआ था. तब वाकई हमारा परफॉर्मेंस नहीं था. मगर इन पांच साल के दरम्यान हमारी पार्टी ने बड़ी मेहनत की. संगठन पर भी हमने ध्यान दिया. यानी पहले से हमारे मुकाम, ताकत में काफी इजाफा हुआ है. सवाल- आपको बीजेपी की B-टीम क्यों कहा जा रहा है? जवाब- मैं किसी की B-टीम नहीं हूं. पीएम नरेंद्र मोदी साहब तो इनके परिवार की शादियों में जाते हैं. मैं तो 2019 में चुनाव नहीं लड़ा तो अखिलेश यादव कैसे हार गए? इन्हें मुसलमान का वोट चाहिए पर ये मुसलमानों के साथ दिखना नहीं चाहते. आप देखिए कि आजम खान...