Posts

Showing posts with the label moneylaundering

यस बैंक के राणा कपूर, वाधवन ने की 5,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी: जांच एजेंसी

Image
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का खुलासा मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आरोप लगाया है कि यस बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर और डीएचएफएल के प्रमोटर कपिल और धीरज वाधवन ने संदिग्ध लेनदेन के माध्यम से 5,050 करोड़ रुपये के फंड की हेराफेरी की. ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राणा कपूर, उनके परिवार, वाधवन और अन्य के खिलाफ हाल ही में विशेष अदालत में दायर आरोपपत्र में यह बात कही. जांच के दौरान, यह पता चला कि इस मामले में पीओसी का एक बड़ा हिस्सा राणा कपूर द्वारा विदेशों में ले जाया गया है और इसलिए वे धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत सीधे कुर्की के लिए उपलब्ध नहीं हैं. यह भी पढ़ें केंद्रीय जांच एजेंसी ने अपनी ताजा अभियोजन शिकायत (आरोप) में दावा किया, “राणा कपूर, डीएचएफएल के प्रमोटर कपिल वधावन, धीरज वाधवन और अन्य एक-दूसरे के साथ आपराधिक साजिश में भी शामिल थे. ईडी ने कहा कि जांच से पता चला है कि यस बैंक ने अप्रैल 2018 से जून 2018 के बीच डीएचएफएल से 3,700 करोड़ रुपये के डिबेंचर खरीदे थे. इसलिए, राशि डीएचएफएल को हस्तांतरित कर दी गई थी.  इसके बाद, डीएचएफएल ने डीओआईटी अर्बन वेंचर्स प्राइव...