Posts

Showing posts with the label Delhigovernment

डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्कूल ऑफ़ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस के नाम से जाने जाएंगे केजरीवाल सरकार के SOSE

Image
केजरीवाल सरकार ने सैन्य प्रशिक्षण स्कूल का नामकरण शहीद भगत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रीप्रेटरी स्कूल रखने का फैसला किया था नई दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की अध्यक्षता में मंगलवार को स्टेट नेमिंग अथॉरिटी की महत्वपूर्ण बैठक हुई. इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए. बैठक में निर्णय लिया गया कि दिल्ली सरकार के सभी एसओएसई का नाम अब डॉ. बी.आर. अम्बेडकर स्कूल ऑफ़ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस होगा. साथ ही, स्कूल जीबीएसएसएस न. 2 आदर्श नगर का नाम रवि दहिया बाल विद्यालय और दिल्ली सरकार के पहले सैन्य प्रशिक्षण स्कूल का नामकरण शहीद भगत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रीप्रेटरी स्कूल करने को मंजूरी दी गई. बैठक में स्वत्रंत्रता सेनानियों के प्रति कृतज्ञता जाहिर करते हुए डीडीए के 16 पार्कों का नामकरण भी स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर करने के फैसले को मंजूरी दी गई. यह भी पढ़ें इस मौके उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि केजरीवाल सरकार में स्वतंत्रता सेनानियों, राष्ट्र-निर्माताओं, देशभक्त शहीदों और देश का नाम रोशन करने वाले व्यक्तियों को सम्मान देने की परम्परा का पालन किया जाता है. इसी परंपरा के तहत हम अ...

किसान नेताओं ने मामले वापस लेने के फैसले का स्वागत किया, केंद्र से अन्य वादों को पूरा करने का आग्रह

Image
किसान नेता और एसकेएम की कोर समिति के सदस्य शिव कुमार कक्का ने सरकार की सराहना की. नई दिल्ली: किसान नेताओं ने कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान किसानों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने के दिल्ली सरकार के कदम का मंगलवार को स्वागत किया और केंद्र से अनुरोध किया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर समिति बनाने समेत अन्य वादों को पूरा किया जाए. किसान नेताओं ने कहा कि 40 किसान संगठनों का संघ ‘संयुक्त किसान मोर्चा' (एसकेएम) 14 मार्च को दिल्ली में बैठक आयोजित करेगा ताकि केंद्र द्वारा किसानों से किये गये बाकी वादों को पूरा नहीं करने की स्थिति में आगे की रणनीति बनाई जा सके. यह भी पढ़ें किसान नेता और एसकेएम की कोर समिति के सदस्य शिव कुमार कक्का ने आंदोलन के दौरान किसानों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने के लिए दिल्ली के उप-राज्यपाल अनिल बैजल और दिल्ली सरकार की सराहना की. कक्का ने ‘पीटीआई-भाषा' से कहा, ‘‘यह अच्छा कदम है और हम इस प्रयास के लिए दिल्ली सरकार तथा उप-राज्यपाल का आभार व्यक्त करते हैं. इस कदम ने हमें उम्मीद दी है कि एमएसपी पर एक समिति बनाने जैसे अन्य वादों को भी पूरा किया...

दिल्ली सरकार ने आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर का मानदेय बढ़ाया

Image
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो) नई दिल्ली: पिछले कई दिनों से दिल्ली में आंगनवाड़ी महिला कार्यकर्ताओं का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के नजदीक हड़ताल और प्रदर्शन चल रहा है. ये सभी आंगनवाड़ी महिला कार्यकर्ता दिल्ली के अलग-अलग केंद्रों से आकर यहां पर अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रही हैं. इनकी संख्या करीब 22 हजार के आसपास है. आंगनवाड़ी महिला कार्यकर्ताओं के इसी आंदोलन पर दिल्ली के महिला और बाल विकास मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने NDTV से बातचीत की. यह भी पढ़ें उन्होंने पूछे गए सवालों के जवाब में कहा कि, "2017 में आंगनबाड़ी के वर्कर्स हेल्पर्स का मानदेय बढ़ाया गया था. पिछले कुछ दिन से वे लोग स्ट्राइक पर हैं. उन्होंने अपना डिमांड पत्र हमें दिया था, हमने फैसला किया है कि आज के हिसाब से उनका मानदेय बढाया जाए. अभी आंगनबाड़ी वर्कर्स को 9678 रुपए हर महीने मिल रहे हैं, इसे बढ़ाकर 11220 किया जा रहा है. साथ में 1500 कन्वेंस एंड कम्युनिकेशन एलावेंस मिलेगा." उन्होंने कहा कि, "अब तक 200 रुपए हर महीने कम्युनिकेशन एलावेंस मिलता था. अब आंगनबाड़ी वर्कर्स को कुल 12,720 ...

कोरोना केसों में उछाल के बाद 'अलर्ट मोड' पर दिल्‍ली सरकार, सभी विभागों के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कीं

Image
दिल्ली सरकार ने सभी विभागों/दफ्तरों के कर्मचारियों की छुट्टियां (मेडिकल लीव नहीं) रद्द कर दी हैं (प्रतीकात्‍मक फोटो ) नई दिल्‍ली : देश की राजधानी दिल्ली में तेजी से बढ़ते कोरोना मामलों के मद्देनजर दिल्ली सरकार के सभी विभागों/दफ्तरों के सभी अधिकारी/कर्मचारी/स्टाफ़ की छुट्टियां (मेडिकल लीव नहीं) रद्द कर दी गई हैं.  दिल्ली सरकार ने यह आदेश जारी किया है, इसमें यह भी निर्देश दिया गया है कि अगले आदेश तक मेडिकल लीव को छोड़ कोई और छुट्टी नहीं दी जाएगी और न ही अधिकारियों/कर्मचारियों को दिल्ली से बाहर कहीं और जाने की अनुमति होगी. गौरतलब है कि दिल्ली के कोरोना अस्पतालों में कुल 782 मरीज भर्ती हैं, जिनमें से 69 कोविड सस्पेक्ट (संदिग्‍ध) हैं. पिछले 24 घंटे में ही कुल 708 कोरोना मरीजों को दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती किया गया है.इनके अलावा, बीते 24 घंटे में 5 विदेश से आए यात्रियों का कोरोना टेस्ट किया गया, जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई और उन्हें अस्पतालों में भर्ती किया गया यह भी पढ़ें Covaxin लगवाने के बाद न पैरासिटामॉल और न ही दर्द निवारक दवा की जरूरत: Bharat Biotech इन कुल 713 मरीजों में 610 ...

Delhi Air Pollution: दिल्ली में ट्रकों को फिर मिली एंट्री, सरकार ने निर्माण और तोड़फोड़ की भी दी अनुमति

Delhi Air Pollution: दिल्ली में ट्रकों को फिर मिली एंट्री, सरकार ने निर्माण और तोड़फोड़ की भी दी अनुमति