Posts

Showing posts with the label अर्थराइजफोटोग्राफ

चंद्रमा पर ली गईं NASA की तस्‍वीरें 1.3 करोड़ रुपये में हुईं नीलाम

Image
नासा (NASA) की 70 से ज्‍यादा ओर‍िजिनल तस्‍वीरों को डेनमार्क के कोपेनहेगन में बुधवार को नीलाम किया गया। इनमें अंतरिक्ष यात्री ‘नील आर्मस्ट्रांग' द्वारा चंद्रमा पर ली गई तस्‍वीर भी शामिल थी, जिसमें उनके सहयोगी ‘बज एल्ड्रिन' चांद पर चहलकदमी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये सभी तस्‍वीरें 155,000 यूरो (लगभग 1.3 करोड़ रुपये) से अधिक में बेची गईं। बज एल्ड्रिन की इमेज की कीमत 5,373 यूरो (लगभग 4,52,000 रुपये) थी। जुलाई 1969 में ली गई इस तस्‍वीर में पहली बार इंसान को चंद्रमा पर उतरते हुए दिखाया गया था। इसे लाइफ मैगजीन के कवर पेज पर भी छापा गया था। नील आर्मस्ट्रांग चंद्रमा पर कदम रखने वाले पहले व्यक्ति थे। बज एल्ड्रिन की तस्‍वीर में नील का रिफलेक्‍शन भी दिखाई देता है।  एक न्‍यूज एजेंसी के मुताबिक, नासा की कुल 74 यूनिक फोटोग्राफ को इस नीलामी में शामिल किया गया। इनमें 1960 और 1970 के दशक में अपोलो मिशन के दौरान चंद्रमा पर ली गई 26 तस्वीरें शामिल थीं। ब्रून रासमुसेन ऑक्‍शन हाउस ने एक न्‍यूज एजेंसी को बताया कि उन्‍होंने 74 में से 73 तस्वीरें बेचीं।  ब्रून रासमुसेन से एक विदेशी कलेक्टर ने संप...