Coronavirus India Updates: तेलंगाना में कोविड-19 के 3,980 नये मामले, तीन मरीजों की मौत
देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 439 मौतें दर्ज की गई हैं. (फाइल फोटो) देश में कोरोना के दैनिक मामलों में कल के मुकाबले में थोड़ी कमी आई है. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,06,064 मामले दर्ज किए गए हैं. हालांकि कल कोरोना के 3.33 लाख मामले सामने आए थे. देश में कोरोना के दैनिक मामलों में जरूर मामूली कमी दर्ज की गई है, लेकिन सक्रिय मामलों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है. पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 22,49,335 हो गई है. साथ ही सक्रिय मामलों की संख्या कुल मामलों के 5.69 फीसद तक पहुंच गई है. कोरोना के मामलों में पिछले दिनों आए उछाल के बाद से मौतों का दैनिक आंकड़ा भी बढ़ा है. देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 439 मौतें दर्ज की गई हैं. देश में कोरोना संक्रमण की दर बढ़ रही है. देश में डेली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 20.75 फीसद हो गई है. वहीं वीकली पॉजिटिविट रेट में भी इजाफा हुआ है. वीकली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 17.03 फीसद तक पहुंच गई है. Here are updates on Coronavirus Cases Updates in Hindi हिमाचल में कोविड-19 के 1,766 नये मामले, 11 मरीजों की मौत न्यूज एजेंसी भाषा क...