Posts

Showing posts with the label saffronflags

JNU के बाहर लगे भगवा झंडे, हिंदू सेना ने पोस्टर चिपकाकर लिखा - "भगवा जेएनयू"

Image
नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के बाहर भगवा झंडे और कई सारे पोस्टर लगाए गए हैं. जिनपर 'भगवा जेएनयू' लिखा गया है. ये झंडे और पोस्टर जेएनयू के बाहर वाले रोड और मुख्य गेट के करीब लगाए गए है. इन्हें हिंदू सेना ने लगाया है. हाल ही में जेएनयू में रामनवमी के दिन वामपंथी छात्र संगठन और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के बीच हिंसा हुई थी. जिसमें कई छात्र घायल हुए थे. इस हिंसा के बाद अब जेएनयू के बाहर आज ये पोस्टर और झंडे लगाए गए हैं.  यह भी पढ़ें हिंदू सेना के उपाध्यक्ष सुरजीत यादव का बयान भी इस मामले पर आया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि JNU में भगवा का अपमान विरोधियों द्वारा किया जाता रहा है. ये लोग सुधर जाए... भगवा का अपना करने की कोशिश मत करें. हम आपका सम्मान करते हैं. प्रत्येक धर्म और विचार का सम्मान करते हैं. जिस तरह से भगवा रंग का अपमान किया जा रहा है. उसे हिंदू सेना सहन नहीं करेगी. इस घटना पर दक्षिण पश्चिम दिल्ली के डीसीपी ने कहा कि आज सुबह पता चला है कि जेएनयू के पास सड़क और आसपास के इलाकों में कुछ झंडे और बैनर लगाए गए हैं. हाल की घटनाओं को देखते हुए...

जबलपुर में भगवा झंडे उतारने पर हुआ विवाद, हिंदू संगठनों ने नगर निगम के खिलाफ की नारेबाजी

Image
भगवा झंडा बना विवाद का विषय जबलपुर: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर में भगवा झंडा विवाद की वजह बन गया. एक दावे के मुताबिक हुआ ये कि बड़े फुहारे पर लगे भगवा झंडे को उतारकर नगर निगम टीम कूडे वाली गाड़ी में डालकर ले गई. जिसके बाद हिंदू संगठन आक्रोश में आ गए. उन्होंने रोष में आकर निगम कर्मियो को मौके से खदेड़ा. साथ ही नगर निगम कर्मचारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. यह भी पढ़ें इस बारे में विश्व हिंदू परिषद के एक कार्यकर्ता ने कहा कि वो हिंदू नव वर्ष के मौके पर जगह-जगह पर भगवा झंडे लहरा  रहे थे, जैसा कि हर साल होता है. लेकिन नगर निगम द्वारा इसका विरोध किया गया. झंडे निकालकर उन्हें कचरा गाड़ियों में रखा जा रहा है. इसलिए हम इसका विरोध करते हैं और इसलिए हमने चक्का जाम किया है. ये भी पढ़ें: Gujarat: साबरमती आश्रम पहुंच केजरीवाल और भगवंत मान ने चलाया चरखा, रोड शो में भी करेंगे शिरकत भगवा झंडे को लेकर हुआ ये विवाद पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया. एक तरफ जहां हिंदू संगठनों का दावा है कि वो नगर निगम के झंडे हटाने का विरोध कर रहे हैं. वहीं अभी तक इस मामले में नगर निगम के जवाब के बारे म...