Posts

Showing posts with the label आमआदमीपार्टी

हिमाचल प्रदेश में अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'बीजेपी-कांग्रेस ने मिलकर राज्य को लूटा और आज गालियां मुझे दे रहे हैं'

Image
आप नेता ने कहा कि हिमाचल को हम देवभूमि कहते हैं ये देवताओं की भूमि है, जब भगवान सृष्टि रच रहा था तो पूरी दुनिया में सबसे खूबसूरत जगह हिमाचल प्रदेश बनाया, भगवान ने दिल खोलकर दिया, नदी, पहाड़ जड़ी-बूटियां सब दिया लेकिन कांग्रेस और बीजेपी वालों ने भी हिमाचल प्रदेश को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी, 30 साल तक कांग्रेस और 17 साल तक भाजपा ने राज किया है. हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर ट्वीट कर कहते हैं कि दिल्ली मॉडल नहीं चलेगा, दिल्ली मॉडल मतलब ईमानदार सरकार, तो क्या हिमाचल में ईमानदार सरकार नहीं बन सकती? मैंने पूछा क्यों तो बोले कि हिमाचल की राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियां अलग है, मैंने कहा कि आपकी नीयत खराब है. केजरीवाल ने कहा कि मुझे राजनीति करनी नहीं आती मैं कट्टर देशभक्त और ईमानदार आदमी हूं, हम अन्ना आंदोलन से निकली हुई पार्टी हैं, दिल्ली के लोगों ने मौके दिया, आप लोगों के रिश्तेदार दिल्ली में होंगे, उनसे पूछिए कि दिल्ली के स्कूल कैसे हैं. केजरीवाल ने कहा कि जयराम ठाकुर जी को बता दो कि दिल्ली में स्कूल कैसे हैं, मैं जयराम ठाकुर जी को दिल्ली...

"देश में गुंडई और लफंगाई बंद करनी है, तो BJP मुख्यालय पर चला दो बुलडोजर": मनीष सिसोदिया

Image
8 साल में BJP ने स्कूल, अस्पताल, रोजगार, महंगाई कम करने के लिए कुछ नहीं किया: सिसोदिया नई दिल्ली: जहांगीरपुरी बुलडोजर मामले पर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और भारतीय जनता पार्टी से कई सारे सवाल पूछे. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मनीष सिसोदिया ने कहा कि पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी कहीं स्कूल, कॉलेज, रोजगार, महंगाई कम करने की बात करती नजर नहीं आएगी. केवल गुंडई और लफंगाई की बात करती हुई नजर आएगी. इनके नेता गुंडई और लफंगाई करते हुए देखे जाएंगे या गुंडे दबंगों का सम्मान करते हुए नजर आएंगे. देश की अगली पीढ़ी को पढ़ाने का इनके पास कोई काम नहीं, नौकरी देने का कोई काम नहीं है. BJP ने अराजकता का माहौल बना रखा है। वह हर तरफ़ गुंडाई और लफंगाई का नाम बन गई है। अगर ये गुंडागर्दी और लफंगाई को बंद करना है तो इसका सरल तरीका है कि भाजपा के मुख्यालय में बुलडोज़र चला दो, लफंगों के मुख्यालयों में अपने आप बुलडोज़र चल जाएगा: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया pic.twitter.com/6t8QkYSr4z — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 20, 2022...

'आप' के राघव चड्ढा लक्मे फैशन वीक के नए शो स्टॉपर

Image
'आप' के सांसद राघव चड्ढा आज डिजाइनर पवन सचदेव के शो स्टॉपर थे. नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा आज लक्मे फैशन शो में डिजाइनर पवन सचदेवा के शो स्टॉपर थे. राघव चड्ढा ने अभिनेता अपारशक्ति खुराना के साथ रैंप वॉक किया. रैंप पर डेब्यू करते हुए राघव चड्ढा ने बरगंडी हाई-नेक के ऊपर ब्लैक लेदर जैकेट और पैंट पहनी थी. यह भी पढ़ें रैंप पर आम आदमी पार्टी के नेता की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने शेयर किए. आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा को हाल ही में पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामित किया था. चड्ढा और आप के चार अन्य उम्मीदवार गुरुवार को निर्विरोध निर्वाचित हुए. AAP's Raghav Chadha Is Lakme Fashion Week's Latest Showstopper https://t.co/azyeYuJ1JV pic.twitter.com/whXgabeb9C — NDTV (@ndtv) March 27, 2022 33 साल के राघव चड्ढा सबसे कम उम्र के राज्यसभा सदस्य हैं. राघव चड्ढा ने पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. आम आदमी पार्टी ने पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से 92 पर जीत हासिल की. ...

MCD बिल में मूल समस्‍याओं का हल नहीं, केंद्र इसे चुनाव टालने के लिए लाया : AAP विधायक सौरभ भारद्वाज

Image
सौरभ भारद्वाज ने कहा, यह बिलकेवल नगरनिगम चुनाव टालने के लिए लाया जा रहा नई दिल्‍ली : आम आदमी पार्टी के विधायक और दिल्‍ली जल बोर्ड के नए उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj ) ने दिल्‍ली नगर निगम संशोधन बिल (Delhi Municipal Corporation Amendment Bill 2022) मामले में केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया है. गौरतलब है कि केंद्रीय कैबिनेट ने इस बिल को मंजूरी प्रदान की है, इसमें तीनों एमसीडी के विलय (MCD Merger Bill) का प्रस्‍ताव है, दूसरी ओर AAP से इसे दिल्‍ली नगरनिगम चुनाव टालने की बीजेपी की कोशिश करार दिया है. आम आदमी पार्टी का कहना है कि नगर निगम चुनाव में हार की डर से ऐसा कर रही है. सौरभ भारद्वाज ने NDTV से बातचीत में कहा, 'मैंने इस बिल को पढ़ा है इसमें नगर निगम की जो समस्या है उसका कोई हल नहीं दिया गया है. भ्रष्टाचार कैसे कम होगा, इसका कोई प्रावधान नहीं है. इसी तरह कोई आदमी मकान बनाएगा तो उसके यहां लेंटर डालने से पहले जो पार्षद पैसा मांगते हैं, उनको कैसे रोका जाए इसका कोई प्रावधान नहीं है. पैसे की समस्या है, उसका भी कोई प्रावधान नहीं है.'  यह भी पढ़ें ग्रेटर कैलाश विधानसभा स...

गोवा चुनाव: आप के सीएम उम्मीदवार अमित पालेकर ने डाला वोट, कहा- यह 'बदलाव लाने का हमारा पल'

Image
गोवा में वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी. पणजी: आम आदमी पार्टी के गोवा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार अमित पालेकर ने सोमवार को गोवा विधानसभा चुनाव में अपना वोट डाला और कहा कि यह बदलाव लाने का समय है. उनके साथ उनकी मां भी थीं. बदलाव लाने के प्रति आश्वस्त पालेकर ने कहा, "लोग भ्रष्टाचार को हराने के लिए उत्साह से मतदान कर रहे हैं, हम एक बड़ा बदलाव देखेंगे. 10 मार्च के परिणामों की प्रतीक्षा करें." इस बीच गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, जो संकेलिम निर्वाचन क्षेत्र से राज्य विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं, ने विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय जनता पार्टी गोवा में फिर से बहुमत के साथ सरकार बनाएगी. यह भी पढ़ें Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%86%e0%a4%aa-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%89%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ae/?feed_id=12195&_unique_id=620a6322632c0

हमारी सरकार बनी तो छह महीने में पंजाब से खत्म करेंगे नशा, सुधारेंगे माहौल : अरविंद केजरीवाल

हमारी सरकार बनी तो छह महीने में पंजाब से खत्म करेंगे नशा, सुधारेंगे माहौल : अरविंद केजरीवाल