Posts

Showing posts with the label Delhipolicespecialcell

ताइक्वांडो में 8 स्वर्ण पदक जीत चुका कुख्यात गैंगस्टर अजय गुर्जर गिरफ्तार, अंडरवर्ल्ड से है कनेक्शन

Image
पुलिस के मुताबिक अजय गुर्जर ने ताइक्वांडो में राष्ट्रीय स्तर पर 8 स्वर्ण पदक जीते हैं. नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की स्पेशल सेल ने गैंगस्टर अजय गुर्जर (Gangster Ajay Gurjar) को गिरफ्तार किया है. उसके अंडरवर्ल्ड के चार गैंगस्टर हाफिज बलूच, इकबाल इब्राहिम कासकर, सुभाष ठाकुर और आरिफ जान के साथ मुंबई में 11 साल से मजबूत संबंध हैं. चार महीने की कोशिश के बाद अजय को 6 जनवरी को बदरपुर बस अड्डे से गिरफ्तार किया गया. अजय गुर्जर एक अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो ब्लैक बेल्ट खिलाड़ी हैं और उसने ताइक्वांडो में राष्ट्रीय स्तर पर 8 स्वर्ण पदक जीते थे.  स्पेशल सेल के डीसीपी जसमीत सिंह के मुताबिक, अगस्त 2021 के महीने में दो लोगों के बीच एक ऑडियो कॉल वायरल हुआ था. इसमें गैंगस्टर सतेंद्र उर्फ ​​सत्ते अपने सहयोगी अजय गुर्जर से विरोधी गैंग के एक सदस्य की हत्या को अंजाम देने के लिए एके-47 राइफल की व्यवस्था करने के लिए कह रहा था. 17 अगस्त 2021 को स्पेशल सेल द्वारा सतेंद्र उर्फ ​​सत्ते की गिरफ्तारी के बाद वायरल ऑडियो कॉल में दूसरे छोर पर अजय गुर्जर का नाम कॉलर के रूप में पहचाना गया, तभी से पुलिस को...