कांग्रेस और बीजेपी एक ही गठबंधन का हिस्सा - यह कैसे हुआ?
कांग्रेस के सभी पांच विधायकों ने आज संगमा से मुलाकात की और उन्हें अपना समर्थन पत्र दिया. एनपीपी और कांग्रेस पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी थे, लेकिन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस में कांग्रेस के 12 विधायकों के शामिल होने के बाद दोनों पार्टियां करीब आ गई हैं. अंपरीन लिंगदोह ने कांग्रेस विधायक दल (CLP) के फैसले का जिक्र करते हुए संवाददाताओं से कहा, "हमने कोनराड के संगमा के नेतृत्व वाले एमडीए को अपना समर्थन दिया है और आज हम सरकार को मजबूत करने के लिए एमडीए गठबंधन में शामिल हो गए हैं. हम सीएलपी सदस्यों ने समर्थन पत्र पर हस्ताक्षर किए और उसे मेघालय के मुख्यमंत्री को सौंप दिया." अंपरीन लिंगदोह ने कहा कि "हम एक दूसरे के हितों की रक्षा कर रहे हैं. हमारा मुख्य उद्देश्य हमारे निर्वाचन क्षेत्रों के लिए न्याय दिलाना है. हम यह सुनिश्चित करने के लिए, सरकार के निर्णय को मजबूत करने के लिए एमडीए का समर्थन करते हैं कि हमारा संयुक्त प्रयास राज्य के नागरिकों के सामान्य हितों को आगे ले जाएगा." मेघालय में इस सियासी हलचल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए तृणमूल का...