Posts

Showing posts with the label iss

Boeing की बड़ी कामयाबी, ISS से पृथ्‍वी पर लौटा स्‍टारलाइनर… अब होगी SpaceX से टक्‍कर!

Image
तीन साल की देरी के बाद लॉन्‍च हुआ बोइंग (Boeing) का पहला स्‍पेस मिशन पूरा हो गया है। इसका ‘स्‍टारलाइनर कैप्‍सूल', इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) से सुरक्षित पृथ्‍वी पर लौट आया। स्‍थानीय समय के अनुसार, 25 मई की शाम 6:49 बजे स्टारलाइनर कैप्सूल ने न्यू मैक्सिको में अमेरिकी सेना की वाइट सैंड्स मिसाइल रेंज (WSRM) के वाइट सैंड्स स्पेस हार्बर में लैंडिंग की। इसके साथ ही बोइंग की मानवरहित ऑर्बिटल टेस्ट फ्लाइट 2 (OFT-2) का सफल समापन हो गया। इस मिशन का मकसद भविष्‍य में बोइंग के स्‍पेसक्राफ्ट में अं‍तरिक्ष यात्रियों को ले जाना है। अमेरिकी एयरोस्‍पेस की दौड़ में कई प्राइवेट कंपनियां मुकाबला कर रही हैं। बोइंग भी इनमें शामिल है। उसका यह मिशन एलन मस्‍क के स्‍पेस वेंचर ‘स्‍पेसएक्‍स' को चुनौती देगा।   स्टारलाइनर कैप्‍सूल ने 19 मई की शाम ‘यूनाइटेड लॉन्च अलायंस' के एटलस वी रॉकेट पर उड़ान भरी थी। करीब 24 घंटे के बाद उसने आईएसएस पर डॉक किया था, जो बोइंग के लिए एक बड़ी कामयाबी थी। इससे पहले दो बार बोइंग को इस मिशन को टालना पड़ा था। पहली बार, साल 2019 में सॉफ्टवेयर फेल होने से लॉन्‍च नहीं हो...

अंतरिक्ष में Boeing की पहली उड़ान, गड़बड़ी के बावजूद स्‍टारलाइनर स्‍पेसक्राफ्ट लॉन्‍च

Image
तीन साल की देरी के बाद आखिरकार बोइंग (Boeing) का स्‍टारलाइनर (Starliner) स्‍पेसक्राफ्ट लॉन्‍च हो गया है। यूनाइटेड लॉन्च अलायंस (ULA) के एटलस V रॉकेट पर इस स्‍पेसक्राफ्ट को भारतीय समय के मुताबिक तड़के करीब साढ़े 4 बजे फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से लॉन्च किया गया। यह इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) के रास्‍ते पर है। सब कुछ योजना के मुताबिक होता है तो Starliner शुक्रवार शाम को ISS के साथ डॉक करेगा। यह करीब चार से पांच दिन वहां रहेगा। इस मिशन के जरिए बोइंग यह बताना चाहती है कि उसका स्‍पेसक्राफ्ट अंतरिक्ष यात्रियों को ले जाने के लिए तैयार है।  अमेरिकी एयरोस्‍पेस की दौड़ में कई प्राइवेट कंपनियां मुकाबला कर रही हैं। इनमें बोइंग भी शामिल है, जो एक मानव रहित अंतरिक्ष यात्री कैप्सूल की टेस्टिंग करके स्‍पेस सेक्‍टर में अपनी प्रतिष्‍ठा को बेहतर बनाना चाहती है। यह लॉन्‍च काफी वक्‍त से पेंडिंग था, जिसका फायदा एलन मस्‍क के स्‍पेस वेंचर स्‍पेसएक्‍स को हुआ है।  रिपोर्ट के अनुसार, बोइंग और नासा के लिए यह लॉन्‍च बड़ी कामयाबी है। एटलस वी रॉकेट से अलग होने के बाद स्टारलाइनर ने खुद को ऑ...

3 साल की देरी के बाद Boeing की अंतरिक्ष की दौड़ कल सुबह, लॉन्‍च होगा स्टारलाइनर, ऐसे देखें लाइव इवेंट

Image
अमेरिकी एयरोस्‍पेस की दौड़ में कई प्राइवेट कंपनियां मुकाबला कर रही हैं। इनमें बोइंग (Boeing) भी शामिल है, जो एक मानव रहित अंतरिक्ष यात्री कैप्सूल की टेस्टिंग करने और स्‍पेस सेक्‍टर में अपनी प्रतिष्‍ठा को बेहतर बनाने में लगी है। बीते दिनों हमने आपको बताया था कि 19 मई को CST-100 स्टारलाइनर स्‍पेसक्राफ्ट को इंटरनेशनल स्‍पेस स्टेशन के लिए लॉन्‍च किया जाना है। नासा के अंतरिक्ष यात्रियों और अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि बोइंग का स्टारलाइनर स्‍पेस कैप्सूल, इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) के लिए अपने मानव रहित लॉन्‍च के लिए तैयार है। यह लॉन्‍च काफी वक्‍त से पेंडिंग है, जिसका फायदा एलन मस्‍क के स्‍पेस वेंचर स्‍पेसएक्‍स को हुआ है। लॉन्‍च का वक्‍त भारतीय समय के मुताबिक, 20 मई सुबह 4:24 बजे है।  गमड्रॉप के आकार वाले बोइंग सीएसटी-100 स्टारलाइनर कैप्सूल को साल 2019 में लॉन्‍च किया जाना था, लेकिन इसका सॉफ्टवेयर फेल होने से ऐसा नहीं हो सका। पिछले साल बोइंग और उसकी सहयोगी एयरोजेट के बीच स्‍टारलाइनर के प्रोपल्‍शन सिस्‍टम को लेकर टकराव हुआ था। इस वजह से जुलाई 2021 की टेस्‍ट फ्लाइट को भी कैंसल करना ...

अंतरिक्ष से दिखा चंद्र ग्रहण का शानदार नजारा, लाजवाब हैं ये तस्‍वीरें

Image
इस साल का पहला चंद्र ग्रहण खत्‍म हो गया है। भारत में यह दिखाई नहीं दिया, लेकिन कई देशों के लोग इस खगोलीय घटना के गवाह बने। लंदन, पेरिस, रोम, ब्रुसेल्स, जोहान्सबर्ग, मैड्रिड, सैंटियागो, वॉशिंगटन, न्यू यॉर्क, रियो डी जनेरियो और शिकागो में लोगों ने पूर्ण चंद्र ग्रहण को देखा। इस बीच, दिल को छू लेने वाली तस्‍वीरें आई हैं अंतरिक्ष से। इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) पर मौजूद अंत‍रिक्ष यात्रियों ने 15 मई की रात पूर्ण चंद्र ग्रहण की हैरान करने वाली तस्‍वीरें खींचीं।  यूरोपीय अंतरिक्ष यात्री सामंथा क्रिस्टोफोरेटी ने ट्विटर पर कई स्नैपशॉट शेयर किए हैं। इनमें स्‍पेस स्टेशन के इक्विपमेंट से तैयार किए गए ‘सुपर फ्लावर ब्लड मून' चंद्र ग्रहण के विभिन्न चरणों को दिखाया गया है। तस्‍वीरों में नीचे बादलों से ढकी पृथ्वी दिख रही है। अपने ट्वीट में क्रिस्टोफोरेटी लिखती हैं, ‘क्या आप भाग्यशाली कल रात के चंद्र ग्रहण को देखने के लिए? हम थे!'  क्रिस्टोफोरेटी ने जो इमेजेस शेयर की हैं, उनमें से कुछ में अंतरिक्ष स्टेशन के सौर पैनलों के पास चंद्रमा एकदम अंधेरे में नजर आता है। बताया जाता है कि अगला पूर्ण च...

स्‍पेस में रहने से बड़ा हो जाता है अंतरिक्ष यात्रियों का दिमाग, जानें क्‍यों होता है ऐसा

Image
अंतरिक्ष की यात्रा पर जाना जितना रोमाचंक लगता है, यह उतना ही मुश्किलों से भरा है। अंतरिक्ष में रहने के दौरान यात्रियों को कई बदलावों से गुजरना पड़ता है, जिसका असर उनके मस्तिष्‍क पर दिखाई देता है। रिसर्चर्स ने इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) पर जाने वाले अंतरिक्ष यात्रियों के दिमाग में बदलाव का पता लगाया है। रिसर्चर्स ने 15 अंतरिक्ष यात्रियों के दिमाग पर शोध किया। उन्‍हें पता चला कि मस्तिष्क में रक्त वाहिकाओं के आसपास की जगह, जो द्रव यानी फ्लूइड से भरी होती है, उसमें बदलाव आ गया।  यह रिसर्च ‘साइंटिफिक रिपोर्ट्स जर्नल' में प्रकाशित हुई है। इसमें बताया गया है कि रिसर्चर्स ने मैग्‍नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग (MRI) का इस्‍तेमाल करके अंतरिक्ष में जाने वाले से पहले यात्रियों के दिमाग को देखा। जब अंतरिक्ष यात्री इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन पर पहुंच गए, उसके बाद भी रिसर्चर्स ने एक-एक महीने के अंतराल पर उनके दिमाग को देखा। 6 महीने बाद जब अंतरिक्ष यात्री पृथ्‍वी पर लौटे, तो उनकी बारीकी से जांच की गई।  रिसर्चर्स ने पाया कि अंतरिक्ष यात्रियों के दिमाग में द्रव से भरी वह जगह जिसे पेरिवास्कुलर स्पेस ...

Nasa के लिए एक और लॉन्‍च करने जा रही SpaceX, 4 एस्‍ट्रोनॉट को भेजेगी ISS पर

Image
अंतरिक्ष की दुनिया में एलन मस्‍क की कंपनी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) नई कामयाबियां गढ़ रही है। हाल ही में इसने दुनिया के पहले प्राइवेट स्‍पेस मिशन को इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) तक पहुंचाया। अब एक बार फ‍िर यह रॉकेट कंपनी ISS के लिए एक लंबे वक्‍त के अंतरिक्ष यात्री क्रू को लॉन्‍च करने वाली है। यह लॉन्‍च अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) के लिए किया जाना है। इस मिशन में डॉक्‍टर से स्‍पेसवॉकर बने शख्‍स और एक जियोलॉजिस्‍ट शामिल हैं।  सब कुछ योजना के अनुसार हुआ, तो अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर से आज दोपहर करीब डेढ़ बजे तीन अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री उड़ान भरेंगे। उनके साथ यूरोपी अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) का उनका एक साथी भी होगा। ये सभी अगले 6 महीने के लिए मिशन पर जाएंगे और 17 घंटे का सफर करके इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन पर पहुंचेंगे। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इन्‍हें स्‍पेसएक्‍स के फाल्‍कन 9 रॉकेट से ले जाया जाएगा।  क्रू 4 नाम का यह मिशन नासा का ऐसा चौथा मिशन है, जिसमें वह स्‍पेसएक्‍स के रॉकेट का इस्‍तेमाल करके अंतरिक्ष यात्रियों को ISS पर भेज रही है। स्‍पेसएक्‍स ने साल 2020 म...

SpaceX ने स्पेस स्टेशन के लिए अन्तरिक्षयात्रियों को लांच किया

Image
First Published: April 11, 2022 | Last Updated:April 11, 2022 SpaceX  ने 8 अप्रैल, 2022 को अपने अंतरिक्ष यात्री एस्कॉर्ट्स के साथ तीन अमीर व्यवसायियों को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए लॉन्च किया है। वे एक सप्ताह से अधिक समय तक अंतरिक्ष स्टेशन में रहेंगे। मुख्य बिंदु  नासा अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (International Space Station – ISS) में मेहमानों की मेजबानी करने के लिए रूस के साथ शामिल हो गया है। नासा के अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष स्टेशन तक ले जाने के दो साल बाद ISS के लिए यह स्पेसएक्स की यह पहली निजी चार्टर उड़ान है। अंतरिक्ष आगंतुकों (visitors) के विरोध के वर्षों के बाद, नासा आखिरकार आगंतुकों को ISS में जाने की अनुमति देने के लिए सहमत हो गया है। अंतरिक्ष स्टेशन के आगंतुक कनाडाई, अमेरिकी और इज़राइली व्यवसायी हैं जो एक अचल संपत्ति, निवेश और अन्य कंपनियां चला रहे हैं। उन्होंने भोजन सहित सवारी और आवास के लिए प्रति व्यक्ति 55 मिलियन डालर खर्च किए हैं। यह आगंतुक ISS के रूसी हिस्से को छोड़कर सभी तक पहुंच सकते हैं और उन्हें इस खंड का दौरा क...

SpaceX ने ISS में भेजे 3 प्राइवेट अंतरिक्ष यात्री,1 पैसेंजर का टिकट 420 करोड़

Image
एलन मस्क की स्पेस एक्स (SpaceX) कंपनी ने अंतरिक्ष में पहली बार तीन लोगों को प्राइवेट चार्टर फ्लाइट के तहत भेजा है। ये तीनों ही व्यक्ति बड़े बिजनेसमैन हैं जिन्हें शुक्रवार को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में भेजा गया है। तीनों लोग एक हफ्ते तक वहां पर रहेंगे। इस मिशन के लिए नासा और रूस के बीच भागीदारी है जो इन तीनों को 7 दिन तक अंतरिक्ष में रखेंगे।  स्पेस एक्स दो सालों से नासा के लिए अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस में भेजती आ रही है। लेकिन, अबकी बार कंपनी पहली बार प्रावेट चार्टर फ्लाइट को अंतरिक्ष में भेज रही है। यात्रियों में एक व्यक्ति अमेरिका का है, एक कनाडा़ का और एक इजरायल का है। प्रत्येक यात्री का खर्च 55 मिलियन डॉलर (लगभग 4.2 अरब रुपये) है। इसमें इनकी रॉकेट राइड, स्पेस स्टेशन में रहना और खाना-पीना आदि शामिल है।    नासा ने कहा कि यात्रियों की टिकट में स्पेस स्टेशन के रूसी हिस्से में जाने की परमिशन भी दी गई है। उन्हें केवल स्पेस स्टेशन में बोर्ड पर पहले से मौजूद लोगों की परमिशन लेनी होगी। स्पेस स्टेशन में तीन अमेरिकी और एक जर्मन यात्री पहले से रह रहे हैं।  Axiom Space, प्राइवेट कं...

आज बनेगा इतिहास, इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन के पहले प्राइवेट मिशन के लिए उड़ान भरेंगे 4 लोग

Image
अंतरिक्ष के लिए आज अहम दिन है। इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) के लिए पहली प्राइवेट फ्लाइट शुक्रवार को उड़ान भरने वाली है। अमेरिकी कंपनी Axiom Space के इस मिशन में चार लोगों के दल को स्‍पेस स्टेशन पर भेजा जाएगा। ISS के लिए गईं पिछली उड़ानों से उलट इस मिशन में नासा (NASA) का कोई अंतरिक्ष यात्री शामिल नहीं होगा। चालक दल के सभी सदस्य सिविल‍ियंस हैं। हालांकि इनमें से एक नासा का रिटायर्ड अंतरिक्ष यात्री है। वह फ‍िलहाल एक प्राइवेट फर्म से जुड़े हैं। बाकी सभी यात्री उद्यमी हैं। यह चालक दल आठ दिनों तक ISS पर रहेगा। नासा (NASA) के पूर्व अंतरिक्ष यात्री के रूप में लंबा अनुभव रखने वाले माइकल लोपेज-एलेग्रिया (Michael Lopez-Alegria) Ax-1 मिशन के कमांडर होंगे। उनके साथ इस मिशन पर अमेरिकी निवेशक और प्राइवेट पायलट लैरी कॉनर (Larry Connor), इजरायल के निवेशक और पूर्व लड़ाकू पायलट एयटन स्टिब्बे (Eytan Stibbe) और कनाडा के उद्यमी मार्क पैथी (Mark Pathy) होंगे। बताया जाता है कि तीनों यात्रियों ने इस उड़ान के लिए 55 मिलियन डॉलर (लगभग 420 करोड़ रुपये) का भुगतान किया है।   Ax-1 लॉन्च : कब टेक ऑफ करेगा मिशन...

अंतरिक्ष से खींची माउंट एवरेस्‍ट की तस्‍वीर, ISS पर सवार यात्रियों का कमाल!

Image
इंटरनेशनल स्‍पेस स्टेशन (ISS) पर सवार अंतरिक्ष यात्रियों ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) की एक आश्चर्यजनक तस्वीर खींची है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। तस्वीर में बर्फ से ढकी कई चोटियों के साथ पहाड़ों का एरियल व्‍यू दिखाई दे रहा है। जमीन से ऐसी तस्‍वीर नजर नहीं आ सकती, क्‍योंकि तब पहाड़ बहुत बड़े दिखाई देते हैं। अंतरिक्ष से देखने पर यह आपस में मिलते-जुलते नजर आते हैं। एरियल इमेज देखने पर पहाड़ों को पहचानना भी मुश्किल होता है। यह भी समझ नहीं आता कि कौन सा पॉइंट सबसे ऊंचा है।     नासा ने इस पोस्‍ट को कैप्‍शन दिया है, ऐसा माउंट एवरेस्ट आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। पृथ्वी का सबसे ऊंचा पहाड़ अंतरिक्ष से एकदम अलग दिखाई देता है। इंटरनेशनल स्‍पेस स्टेशन पर सवार एक अंतरिक्ष यात्री ने माउंट एवरेस्ट की यह सीधी तस्‍वीर ली है। माउंट एवरेस्‍ट की समुद्र तल से ऊंचाई लगभग 29,029 फीट (8,848 मीटर) है।   नासा ने अपने कैप्‍शन में यह भी लिखा कि भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटो में टकराव की वजह से यह पहाड़ हर साल लगभग 1 सेंटीमीटर ऊ...

ISS की उड़ान भरने वाले तीन अंतरिक्ष यात्री पहनेंगे खास हेलमेट, पता चलेगा क्‍या चल रहा उनके दिमाग में!

Image
एक इजरायली स्‍टार्टअप है। नाम है- ‘Brain.Space'। चार साल पहले शुरू हुआ था और मस्तिष्क की गतिविधियों पर डेटा की स्‍टडी करता है। ‘Brain.Space' एक महत्‍वपूर्ण प्रोजेक्‍ट से जुड़ने जा रहा है। दरअसल, एलन मस्‍क की कंपनी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) की शटल फ्लाइट अगले हफ्ते इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) के लिए उड़ान भरेगी। इस दौरान Brain.Space अंतरिक्ष यात्रियों पर अपना परीक्षण करेगा। 10 दिन का यह मिशन इसलिए भी खास है, क्‍योंकि यह इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन की पहली प्राइवेट यात्रा है। बताया जा रहा है कि 3 अप्रैल को चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ इस सफर की शुरुआत होगी।   रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि प्राइवेट स्‍पेस-फ्लाइट फर्म Axiom Space के मिशन पर जाने अंतरिक्ष यात्रियों में से तीन यात्री ‘Brain.Space' द्वारा बनाए गए एक खास इलेक्ट्रोएन्सेफलोग्राम (EEG)-इनेबल्‍ड हेलमेट को पहनेंगे।  ‘Brain.Space' के चीफ एग्‍जीक्‍यूटिव यायर लेवी ने न्‍यूज एजेंसी को बताया, हम जानते हैं कि माइक्रोग्रैविटी एनवायरनमेंट की वजह से शरीर के संकेतकों पर असर पड़ता है। यह शायद मस्तिष्क को प्रभावित कर...

NASA अंतरिक्ष यात्री Vande Hei रिकॉर्ड तोड़ मिशन के बाद धरती पर करेंगे लैंड, ऐसे देखें लाइव कवरेज

Image
अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री मार्क वेंदे हेई (Mark Vande Hei) 30 मार्च को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से 355 दिन का रिकॉर्ड तोड़ मिशन पूरा करके धरती पर वापस लौट रहे हैं। नासा उनके लौटने के इस इवेंट को लाइव ब्रॉडकास्ट करेगा। मार्क के साथ दो रूसी अंतरिक्ष यात्री Anton Shkaplerov और Pyotr Dubrov भी होंगे। ये तीनों Soyuz MS-19 कैप्सूल में सवार होकर लौटते हुए कजाकिस्तान में लैंड करेंगे। सोयूज को रासवेट मॉड्यूल से अलग किया जाएगा जिसके बाद यह पैराशूट के माध्यम से लैंड करना शुरू होगा। 15 मार्च को मार्क ने अंतरिक्ष में लगातार 340 दिनों के Scott Kelly के पहले के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।  नासा ने कहा है कि वह मार्क की वापसी का लाइव कवरेज दिखाएगा। यह अनडॉकिंग से लैंडिंग तक की पूरी कवरेज होगी। इसका शेड्यूल इस प्रकार है: फेयरवेल और हैच क्लोजर: 30 मार्च सुबह 9 बजे IST अनडॉकिंग: 30 मार्च दोपहर 12:15 बजे IST डी-ऑर्बिट: 30 मार्च शाम 3:45 बजे IST लैंडिंग: 30 मार्च शाम 4:58 बजे IST धरती के लिए लौटने से पहले Shkaplerov स्पेस स्टेशन की कमान नासा के अंतरिक्ष यात्री Tom Marshburn को सौंपेंगे। यह इवेंट भी 29 मार्च क...

यूक्रेन युद्ध के बीच 3 रूसी अंतरिक्ष यात्री पहुंचे ISS, अमेरिकी साथियों ने किया ‘स्‍वागत’

Image
यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद यूरोप और पश्चिमी देश रूस पर प्रतिबंध बढ़ा रहे हैं। इन देशों और रूस के बीच संबंध उस स्‍तर पर आ गए हैं, जो सोवियत काल के दौरान थे। इस बीच, तीन रूसी अंतरिक्ष यात्रियों ने शुक्रवार को इंटरनेशनल स्‍पेस स्टेशन (ISS) के लिए उड़ान भरी। रूसी अंतरिक्ष यात्री- ओलेग आर्टेमयेव, रूकीस डेनिस माटेयेव और सर्गेई कोर्साकोव ने भारतीय समय के मुताबिक, शुक्रवार रात 9:25 बजे अपनी यात्रा शुरू की। नासा (NASA) के लाइव फीड में उनके इस तीन घंटे के सफर की शुरुआत दिखाई गई। इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन में इन अंतरिक्ष यात्रियों का स्‍वागत दो रूसी, चार अमेरिकी और एक जर्मन अंतरिक्ष यात्री ने किया।  एक न्‍यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी स्‍पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस (Roscosmos) ने कन्‍फर्म किया कि तीनों अंतरिक्ष यात्रियों ने सफलतापूर्वक ऑर्बिट में प्रवेश कर लिया। साल 2014 में यूक्रेन के एक द्वीप पर रूस द्वारा कब्‍जा करने के बाद से उस पर प्रतिबंध लगने शुरू हुए थे, जो यूक्रेन पर हमला करने के बाद तेजी से बढ़े हैं, लेकिन इसने अंतरिक्ष की दुनिया में सहयोग को कम होने नहीं दिया है। हालांकि साल ...

राजा चारी ने ISS में की अपनी पहली स्‍पेसवॉक, जानें इस भारतीय-अमेरिकी के बारे में

Image
एक भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और उनके सहयोगी ने इंटरनैशनल स्‍पेस स्टेशन (ISS) में काम करने के लिए स्पेसवॉक की है। स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) के क्रू कमांडर राजा चारी अभी ISS में हैं। वह अपने फ्लाइट इंजीनियर कायला बैरन के साथ अंतरिक्ष स्टेशन के एयरलॉक की सिक्‍योरिटी से बाहर निकल आए और लगभग 6.5 घंटे तक अंतरिक्ष में रहे। राजा चारी की यह पहली स्पेसवॉक थी। उन्होंने अमेरिकी एयरफोर्स के लिए एक कर्नल के रूप में भी काम किया है। अपने करियर के दौरान उन्‍होंने 2,500 घंटे से अधिक समय उड़ान में बिताया है।  साल 2017 में चारी को एक अंतरिक्ष यात्री के रूप में चुना गया था। उनका जन्म अमेरिका के मिल्वौकी, विस्कॉन्सिन  में हुआ और परवरिश सीडर फॉल्स में हुई। उन्होंने सीडर फॉल्स की ही रहने वालीं ‘होली शैफ्टर चारी' से शादी की है, जिनसे उनके तीन बच्चे हैं। नासा की वेबसाइट पर दी गई राजा चारी की बायोग्राफी के अनुसार, उन्होंने आयोवा के वाटरलू में कोलंबस हाई स्कूल से ग्रैजुएशन किया। कोलोराडो में अमेरिकी एयरफोर्स अकैडमी से उन्होंने एस्ट्रोनॉटिकल इंजीनियरिंग में ग्रैजुएशन की डिग्री ली। उन्हें मैसाचुसेट्स इंस्ट...

रूस-यूक्रेन युद्ध और अमेरिका के प्रतिबंधों से भारत पर आई 500 टन की आसमानी मुसीबत, जानें पूरा मामला

Image
रूस की अंतरिक्ष एजेंसी ‘रोस्कोस्मोस' (Roscosmos) के चीफ ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि मॉस्को पर लगाए गए प्रतिबंध इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) में उसके सहयोग को खत्‍म कर सकते हैं। उन्‍होंने अमेरिका से पूछा है कि क्या वह भारत और चीन को ‘500 टन का स्‍ट्रक्‍चर उनपर गिरने की आशंका' के साथ खतरे में डालना चाहता है। गौरतलब है कि रूस और अमेरिका ISS प्रोग्राम में प्रमुख भागीदार हैं। कनाडा, जापान, फ्रांस, इटली और स्पेन जैसे यूरोपीय देश भी इसमें शामिल हैं। यूक्रेन पर हमला करने के बाद से अमेरिका और तमाम यूरोपीय देश रूस पर सख्‍त प्रतिबंध लगा रहे हैं। खासतौर से आर्थिक मोर्चे पर रूस को सबक सिखाने के लिए ये देश कई ऐलान कर रहे हैं। अमेरिका और उसके साथी देशों  ने चार बड़े रूसी बैंकों की संपत्ति को ब्‍लॉक करने, निर्यात को कम करने और पुतिन के करीबियों पर बैन लगाने का फैसला किया है।  CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जिन नए प्रतिबंधों की घोषणा की है, उसके तहत रूस के ‘स्‍पेस प्रोग्राम समेत उसकी एयरोस्पेस इंडस्‍ट्री' को ‘डीग्रेड' करने की बात है। अमेरिका के इन कद...

जनवरी 2031 में इंटरनेशनल स्‍पेस स्टेशन को प्रशांत महासागर में क्रैश कराएगी NASA, जानें क्‍यों

Image
अंतरिक्ष की उड़ान भरने वाले यात्रियों के लिए इंटरनेशनल स्‍पेस स्टेशन (ISS) काफी अहमियत रखता है। इसे अंतरिक्ष यात्रियों का घर भी कहा जाता है। यही इंटरनेशनल स्‍पेस स्टेशन अपनी ऑपरेशनल लाइफ के आखिरी दशक में प्रवेश कर रहा है और नासा (NASA) इसे कमर्शल एक्टिविटीज के लिए खोलने की योजना बना रही है। नासा की एक नई रिपोर्ट में ट्रांजिशन प्लान के बारे में डिटेल में बताया गया है। एलन मस्क (Elon Musk) के मालिकाना हक वाली स्पेसएक्स (SpaceX) समेत कई प्राइवेट एक्‍सप्‍लोरेशन कंपनियां मल्‍टी-बिलियन डॉलर की स्‍पेस इकॉनमी की होड़ में हैं। ब्रॉडबैंड इंटरनेट देने के लिए पृथ्वी की निचली कक्षा में स्पेसएक्स ने हजारों छोटे सैटेलाइट्स को पहले ही लॉन्च कर दिया है। जेफ बेजोस और रिचर्ड ब्रैनसन जैसे अरबपति भी स्‍पेस टूरिज्‍म फ्लाइट्स की योजना बना रहे हैं। नासा ने जनवरी 2031 में ISS को ‘डीऑर्बिट' करने और प्रशांत महासागर में क्रैश करने की योजना बनाई है। इससे पहले वह अंतरिक्ष स्टेशन पर रिसर्च और टेक्‍नॉलजी डेवलपमेंट के एक दशक के रिजल्‍ट का इतंजार कर रही है। एक रिपोर्ट में नासा ने कहा है कि वह कर्मशल एक्टिविटीज...

SpaceX की बड़ी तैयारी, इस साल लॉन्‍च करेगी 52 मिशन

Image
एलन मस्क (Elon Musk) की कमर्शल स्पेस कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) ने इस साल 52 मिशन लॉन्च करने की योजना बनाई है। अगर SpaceX इसमें कामयाब होती है, तो वह एक साल में अबतक के सबसे अधिक लॉन्च पूरे करेगी। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के लिए भी SpaceX पार्टनर की भूमिका में है, खासतौर पर नासा के ह्यूमन स्‍पेसफ्लाइट प्रोग्राम के लिए। इसके पास इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) से अंतरिक्ष यात्रियों और कार्गो को लाने और ले जाने की जिम्‍मेदारी है। नासा के आर्टेमिस (Artemis) प्रोग्राम के तहत अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर उतारने के लिए भी SpaceX नेक्‍स्‍ट जेनरेशन रॉकेट सिस्टम डेवलप कर रही है। इस रॉकेट का नाम स्टारशिप रखा गया है। SpaceX मुख्य रूप से नासा के प्रोग्राम्‍स की मदद करती है साथ ही यह कंपनी समय-समय पर दूसरी कंपनियों, इंटरनेशनल कस्‍टमर्स और अमेरिकी रक्षा विभाग के लिए भी सैटेलाइट लॉन्च करती है। हालांकि इस साल जो 52 लॉन्च करने की योजना है, उनमें से ज्‍यादातर लॉन्‍च SpaceX के लिए किए जाएंगे। माना जा रहा है कि ये लॉन्‍च Starlink के सैटेलाइट के लिए होंगे। Starlink भी स्‍पेसएक्‍स का ही भाग...

NASA के क्रू6 मिशन के लिए चुने गए ये दो अंतरिक्ष यात्री, 2023 में लॉन्चिंग

Image
अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने 2023 में लॉन्‍च होने वाले SpaceX क्रू6 मिशन के लिए दो अंतरिक्ष यात्रियों स्टीफन बोवेन और वुडी हॉबर्ग को चुना है। इन्‍हें SpaceX की ओर से इंटरनैशल स्‍पेस स्टेशन (ISS) में लॉन्च किया जाएगा। स्टीफन बोवेन स्‍पेसक्राफ्ट के कमांडर होंगे और वुडी होबर्ग इसके पायलट रहेंगे। NASA ने बताया है कि आने वाले दिनों में दो और अंतरिक्ष यात्रियों को चुना जाएगा। यह मिशन अमेरिका के फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च होगा। चालक दल के चार सदस्य लो अर्थ ऑर्बिट में ISS पर एक अभियान दल में शामिल होंगे।  नासा के मुताबिक, स्टीफन बोवेन की स्‍पेस में यह चौथी यात्रा होगी। अपनी सात स्पेसवॉक में वह 40 दिनों से ज्‍यादा समय तक अंतरिक्ष में रहे हैं। इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन में उनकी पहली लंबी यात्रा क्रू-6 होगी। अमेरिका के मैसाचुसेट्स के कोहासेट में जन्‍मे बोवेन ने मैरीलैंड में US नेवल अकेडमी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रैजुएशन डिग्री ली है। जुलाई 2000 में उन्‍हें नासा ने अंतरिक्ष यात्री के रूप में चुना था। उससे पहले बोवेन सबमरीन ऑफ‍िसर थे। वहीं, 2017 में नासा के अंतरिक...

अंतरिक्ष में 12 दि‍न बिताकर लौटे जापानी अरबपति Yusaku Maezawa, 2023 में चंद्रमा पर जाने की तैयारी

Image
जापान के अरबपति युसाकु मेजावा Yusaku Maezawa अंतरिक्ष में 12 दिनों की यात्रा पूरी करने के बाद सोमवार को पृथ्वी पर लौट आए। युसाकु मेजावा की यह यात्रा उस अभ्‍यास का हिस्‍सा थी, जिसके तहत साल 2023 में उन्‍हें एलन मस्क के स्पेसएक्स SpaceX के साथ चंद्रमा के चारों ओर एक प्‍लान ट्रिप पर जाना है। 46 साल के फैशन मैग्नेट और आर्ट कलेक्‍टर मेजावा ने 8 दिसंबर को कजाकिस्तान के बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से अपने असिस्‍टेंट योजो हिरानो Yozo Hirano और रूस के कॉस्मोनॉट अलेक्जेंडर मिसुरकिन cosmonaut Alexander Misurkin के साथ यात्रा शुरू की थी। इन सभी ने कजाख स्टेपी पर लैंड किया।  अंतरिक्ष के प्रति उत्साही मेजावा ने सोयुज Soyuz स्‍पेसक्राफ्ट में यात्रा की। पिछले एक दशक से अधिक समय में इंटरनैशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) की यात्रा करने वाले वह पहले स्‍पेस टूरिस्‍ट बन गए हैं।  युसाकु मेजावा जापान की सबसे तेजतर्रार शख्‍सीयतों में से एक हैं। अपने सोशल मीडिया फॉलोअर्स का मनोरंजन करने के लिए मेजावा ने अंतरिक्ष से अपने घर ‘चिबा प्रांत' की तस्वीरें लीं। उन्‍होंने अपने फॉलोअर्स को दिखाया कि जीरो ग्रैविटी में चाय कैसे...