Posts

Showing posts with the label DevendraFadnavis

महाराष्ट्र सरकार ने दाऊद से संबंध रखने वाले व्यक्तियों को वक्फ बोर्ड में नियुक्त किया: फडणवीस

Image
फडणवीस ने सदन को बताया कि बातचीत के दौरान लांबे ने दावा किया कि उनके ससुर इब्राहिम के सहयोगी थे मुंबई: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को राज्य की महा विकास अघाडी (एमवीए) सरकार पर राज्य के वक्फ बोर्ड में भगोड़े गैंगस्टर एवं आतंकवादी दाऊद इब्राहिम से संबंध रखने वाले लोगों को नियुक्त करने का आरोप लगाया. हालांकि सत्तारूढ़ गठबंधन की सहयोगी राकांपा ने इस आरोप को खारिज किया और आरोप लगाया गया कि उनके द्वारा उल्लिखित पदाधिकारी को भाजपा के शासन के दौरान बोर्ड में मनोनीत किया गया था. फडणवीस ने विधानसभा में कहा कि उन्होंने एक पेन ड्राइव जमा की थी, जिसमें वक्फ बोर्ड के सदस्यों मोहम्मद अरशद खान और मुदस्सिर लांबे के बीच बातचीत है. यह भी पढ़ें फडणवीस ने सदन को बताया कि बातचीत के दौरान, लांबे ने दावा किया कि उनके ससुर इब्राहिम के सहयोगी थे जबकि खान ने कहा कि उनके एक रिश्तेदार अंडरवर्ल्ड का हिस्सा थे. भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि खान जेल में है जबकि बलात्कार के आरोपों का सामना करने के बावजूद लांबे बाहर है. वर्तमान में जेल में बंद कैबिनेट मं...

गोवा में MGP को वापस 'अपनी टीम' में लाना चाहती है बीजेपी, रंग ला सकती हैं ये कोशिशें..

Image
देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'मैं निश्चिंत हूं कि बीजेपी के पक्ष में अच्‍छे नतीजे आएंगे गोवा के एक्जिट पोल में त्रिशंकु विधानसभा के अनुमान के बीच सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. गोवा के एक्जिट पोल्‍स में  बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्‍कर बताई गई है हालांकि ज्‍यादातर पोल्‍स बीजेपी के सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने का अनुमान लगा रहे हैं.चुनाव नतीजे कल, 10 मार्च को घोषित होंगे, लेकिन इसके पहले ही प्रमुख पार्टियों ने 'सियासी जोड़तोड़' की संभावनाएं तलाशनी शुरू कर दी है. त्रिशंकु विधानसभा के अनुमान के बीच बीजेपी ने अपने पुरानी सहयोगी महाराष्‍ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP) पर निगाह जताई थी. सुधीन धावलीकर के नेतृत्‍व वाली इस पार्टी के साथ बीजेपी के संबंधों में खटास आ गई थी. चुनाव परिणामों की पूर्व संध्‍या पर गोवा के बीजेपी प्रभारी देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis)ने कहा कि बीजपी की MGP स्‍वाभाविक सहयोगी है. हालांकि फडणवीस यह जोड़ने से नहीं चूके कि वे इस बात को लेकर आश्‍वस्‍त हैं कि बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिलेगा.  यह भी पढ़ें न्‍यूज एजेंसी ANI ने फडणवीस ने कहा, 'मैं ...