"देश में गुंडई और लफंगाई बंद करनी है, तो BJP मुख्यालय पर चला दो बुलडोजर": मनीष सिसोदिया
8 साल में BJP ने स्कूल, अस्पताल, रोजगार, महंगाई कम करने के लिए कुछ नहीं किया: सिसोदिया नई दिल्ली: जहांगीरपुरी बुलडोजर मामले पर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और भारतीय जनता पार्टी से कई सारे सवाल पूछे. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मनीष सिसोदिया ने कहा कि पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी कहीं स्कूल, कॉलेज, रोजगार, महंगाई कम करने की बात करती नजर नहीं आएगी. केवल गुंडई और लफंगाई की बात करती हुई नजर आएगी. इनके नेता गुंडई और लफंगाई करते हुए देखे जाएंगे या गुंडे दबंगों का सम्मान करते हुए नजर आएंगे. देश की अगली पीढ़ी को पढ़ाने का इनके पास कोई काम नहीं, नौकरी देने का कोई काम नहीं है. BJP ने अराजकता का माहौल बना रखा है। वह हर तरफ़ गुंडाई और लफंगाई का नाम बन गई है। अगर ये गुंडागर्दी और लफंगाई को बंद करना है तो इसका सरल तरीका है कि भाजपा के मुख्यालय में बुलडोज़र चला दो, लफंगों के मुख्यालयों में अपने आप बुलडोज़र चल जाएगा: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया pic.twitter.com/6t8QkYSr4z
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 20, 2022...