टीसीएस दुनिया में दूसरा सबसे मूल्यवान आईटी ब्रांड, शीर्ष 25 में और पांच भारतीय कंपनियां शामिल
टीसीएस दुनिया में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की सेवा प्रदाता कंपनियों में दूसरा सबसे मूल्यवान ब्रांड बन गई है. नई दिल्ली: टाटा कन्सल्टेंसी सर्विसेस (TCS) दुनिया में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की सेवा प्रदाता कंपनियों में दूसरा सबसे मूल्यवान ब्रांड बन गई है. ब्रांड मूल्यांकन करने वाली कंपनी ब्रांड फाइनेंस की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इन्फोसिस सूची में तीसरे स्थान पर है. साथ ही आईटी क्षेत्र की चार अन्य बड़ी भारतीय कंपनियों ने 25 शीर्ष कंपनियों में अपनी स्थिति मजबूती से बनाए रखी है. ‘ब्रांड फाइनेंस आईटी सर्विसेस 25, 2022' रिपोर्ट के मुताबिक टीसीएस और इंफोसिस के बाद चार और भारतीय कंपनियां शीर्ष 25 कंपनियों की सूची में शामिल हैं जिनमें विप्रो सातवें स्थान पर, एचसीएल आठवें, टेक महिंद्रा 15वें, एलटीआई 22वें स्थान पर हैं. ये सभी छह भारतीय ब्रांड 2020-2022 के दौरान सबसे तेजी से वृद्धि करने वाली शीर्ष 10 आईटी सर्विस ब्रांड सूची में शामिल हैं. यह भी पढ़ें एसेंचर दुनिया की सबसे मूल्यवान और मजबूत आईटी सर्विस ब्रांड बनी हुई है और रिपोर्ट के मुताबिक उसका ब्रांड मूल्य 36.2 अरब डॉलर है. भा...