Posts

Showing posts with the label SC

VIDEO : दिल्ली के जहांगीरपुरी में बुलडोजर रोकते हुए दिखीं CPM नेता वृंदा करात, कोर्ट के आदेश हवा में लहराए

Image
नई दिल्ली: जहांगीरपुरी में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी CPI(M) की नेता वृंदा करात सुप्रीम कोर्ट के आदेश की कॉपी लेकर यहां पहुंची और एक बुलडोजर को रोकते हुए नजर आईं. इस दौरान वृंदा करात सुप्रीम कोर्ट के आदेश की कॉपी लहराते हुए दिखीं. दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने जमीयत उलमा-ए-हिंद की याचिका पर सुनवाई करते हुए जहांगीरपुरी में अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने की कार्रवाई को रोकने का आदेश दिया था. करीब 12 बजे सीपीएम नेता वृंदा करात आदेश की कॉपी के साथ मौके पर पहुंची और पुलिस और नगर निगम के कर्मचारियों से तत्काल विध्वंस रोकने की अपील की. एक वीडियो में, वे बुलडोजर के सामने खड़ी दिखाई दी और उसका रास्ता रोक रही थी. साथ ही कोर्ट के आदेश की कॉपी दिखा रही थी. वहीं सुप्रीम कोर्ट के आदेश के दो घंटे बाद ये कार्रवाई रोक दी गई. यह भी पढ़ें क्या है पूरा मामला दिल्ली के जहांगीरपुरी में शनिवार को हनुमान जयंती जुलूस के दौरान सांप्रदायिक झड़पें हुईं थी. जिसमें कई लोग घायल हुए थे. इस झड़प के बाद आज उत्तरी दिल्ली नगर निगम (NDMC) की तरफ से अवैध कब्जे वाली जगहों पर बुलडोजर चलाए गए. मौके पर...

"क्रिमिनल मामलों में TV चैनलों पर होने वाली बहस आपराधिक न्याय प्रशासन में हस्तक्षेप के समान": SC

Image
ऐसी कोई भी बहस जो अदालतों के क्षेत्र में हैं, उन्हें आपराधिक न्याय प्रशासन में हस्तक्षेप माना जाएगा. नई दिल्ली: आपराधिक मामलों में टीवी पर होने वाली बहस पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी आई है. जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि आपराधिक मामलों में टीवी चैनलों में होने वाली बहस आपराधिक न्याय प्रशासन में सीधे हस्तक्षेप के समान है. ये मामला आपराधिक अदालतों के अधिकार क्षेत्र का हैं. जस्टिस यूयू ललित और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की पीठ का ये फैसला है. अपराध से संबंधित सभी मामले और क्या कोई विशेष बात सबूत का एक निर्णायक हिस्सा है ? इसे एक टीवी चैनल के माध्यम से नहीं, बल्कि एक कोर्ट द्वारा निपटाया जाना चाहिए. अदालत चार आरोपियों द्वारा दायर आपराधिक अपीलों पर विचार कर रही थी, जिन्हें डकैती के मामले के तहत दोषी ठहराया गया था.  यह भी पढ़ें ये भी पढ़ें- 14 टीम, 9 बुलडोजर और 1500 पुलिसकर्मी : जहांगीरपुरी में कुछ ऐसे चला बुलडोजर ये एक पुलिस अधिकारी को स्वीकारोक्ति की प्रकृति में एक बयान के बारे में है. इसे जांच एजेंसी द्वारा रिकॉर्ड की गई डीवीडी पर उक्त बयानों को एक चैनल द्वारा कार्यक्रम में चलाया और प्...