VIDEO: कोविड प्रोटोकॉल की उड़ती धज्जियां, BJP विधायक पहुंचे सैंकड़ों की भीड़ में, धक्का-मुक्की करते दिखे लोग
भाजपा विधायक एमपी रेणुकाचार्य एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे. नई दिल्ली : देश में ओमिक्रॉन (Omicron) का पहला मामला कर्नाटक (Karnataka) में सामने आया था. जिसके बाद से ही राज्य में कोरोना के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं. बावजूद इसके राजनीतिक दलों (Political Parties) के नेता कोरोना प्रोटोकॉल (Corona Protocol) का पालन नहीं कर रहे हैं. आलम ये है कि सत्ताधारी पार्टी के विधायक ही कोरोना दिशा निर्देशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं. भाजपा विधायक और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव एमपी रेणुकाचार्य (MP Renukacharya) ने एक वार्षिक समारोह में शिरकत की, जिसमें लोगों की भारी भीड़ नजर आई. कार्यक्रम में न सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) दिखी और न लोग मास्क लगाए नजर आए. इस घटना का एक वीडियो सामने आया है. यह भी पढ़ें भाजपा विधायक एमपी रेणुकाचार्य अपने निर्वाचन क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार्यक्रम में भारी भीड़ मौजूद है. लोग एक दूसरे से धक्कामुक्की करते आगे बढ़ रहे हैं. इस दौरान शायद ही कोई था, जिसे सोशल डिस्टेंसिंग की परवाह ...